गिरिहिंडा में पेयजल संकट से परेशानी बढ़ी
Updated at : 05 Apr 2016 12:27 AM (IST)
विज्ञापन

पीएचइडी के नयी व्यवस्था के कारण यह संकट पहाड़ की तलहटी में एक भी चापाकल नहीं शेखपुरा : नगर क्षेत्र के गिरिहिंडा मोहल्ले के वार्ड संख्या 23 और 24 में पेयजल के लिए हाहाकार मच गया है. पीएचइडी के नये व्यवस्था के कारण यह संकट उत्पन्न हुआ है. पीएचइडी के नयी व्यवस्था के कारण यह […]
विज्ञापन
पीएचइडी के नयी व्यवस्था के कारण यह संकट
पहाड़ की तलहटी में एक भी चापाकल नहीं
शेखपुरा : नगर क्षेत्र के गिरिहिंडा मोहल्ले के वार्ड संख्या 23 और 24 में पेयजल के लिए हाहाकार मच गया है. पीएचइडी के नये व्यवस्था के कारण यह संकट उत्पन्न हुआ है. पीएचइडी के नयी व्यवस्था के कारण यह संकट उत्पन्न हुआ है. इन दोनों वार्ड के उत्तरी भाग में पहले से सुचारू जलापूर्ति ठप हो गयी है. पीएचइडी द्वारा स्टेशन के तरफ से कॉलेज मोड़, गिरिहिंडा के दक्षिणी भाग की ओर मोड़ कर पानी की आपूर्ति के कारण यह संकट आया है.
पहाड़ की तलहटी में इस महत्व में एक भी चापाकल भी नहीं है. इस संबंध में इस मोहल्ला में रहने वाले अधिवक्ता जगदीश चौधरी ने इस संबंध में पीएचइडी के अभियंताओं से मिल कर पानी की समुचित आपूर्ति की गुहार लगायी है. पेयजल की समस्या से जूझ रहे नागरिकों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना सवेरे-सवेरे करना पड़ता है. इन लोगों को दक्षिणी भाग से ढोकर पानी लाना पड़ता है. ऊपर से गहमी के कारण लोगों का जीवन कष्टप्रद होता जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




