शराब दुकान पर लगी स्पेशल सेल काउंटर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
विदेशी शराब दुकान पर खरीदारों की अंतिम दिन लगी रही भीड़ देशी शराब दुकानें समय से पहले रहीं बंद शेखपुरा : सूबे में शराब बंदी और विदेशी शराब की नयी नीति को लेकर चल रही चरणबद्ध कार्रवाई का अंतिम दिन भी कुछ खस रहा. इस दौरान विदेशी शराब दुकानों के काउंटर पर बचे शराब से […]
विज्ञापन
विदेशी शराब दुकान पर खरीदारों की अंतिम दिन लगी रही भीड़
देशी शराब दुकानें समय से पहले रहीं बंद
शेखपुरा : सूबे में शराब बंदी और विदेशी शराब की नयी नीति को लेकर चल रही चरणबद्ध कार्रवाई का अंतिम दिन भी कुछ खस रहा. इस दौरान विदेशी शराब दुकानों के काउंटर पर बचे शराब से पूंजी छुड़वाने को लेकर स्पेशल सेल लगाया गया, जबकि देशी शराब दुकान समय से पहले ही बंद पाया गया. शराब बंदी के पहली सुबह की तैयारी में 31 मार्च की शाम शराब कारोबारी काफी व्यस्त दिखे.
शहर के दल्लु चौक पर शराब दुकान पर स्पेशल सेल को लेकर कारोबारी ने बताया कि अगर 01 कार्टून इंपेरियम ब्लू ब्रांड की शराब खरीद 3200 रुपये की जाती है. बचे शराब की वापसी पर तो बेवरेज निर्धारित कीमत वापस करेगा. मगर प्रति कार्टून एक हजार रुपये का सरकारी राजस्व के लिए पूंजी से भी नुकसान हो जायेगा.
ऐसे में कम कीमत पर बचे विदेशी शराब को बेचने में ही लाभ है. वहीं दूसरी ओर शहर के चांदनी चौक के देशी शराब कारोबारी मो. जावेद ने कहा कि देशी शराब कारोबार बंद करने की नीति को लेकर सरकार की कार्रवाई का असर फरवरी माह से दिखने लगा था. प्रति माह देशी शराब 4807 एलपीजी उठाव करने का कोटा था. लेकिन मार्च महीने में कोर्ट का बमुश्किल आधा ही उठाव हो सका. हालांकि प्रति वर्ष के अंतिम-अंतिम बीते साल का शराब बड़े पैमाने पर बच जाता था लेकिन इस बार ऐसा नहीं अुहा. अंतिम दिन लगभग पूरा-पूरा शराब खपत हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










