शेखपुरा की तारा परवीन ने किया क्षेत्र का नाम रोशन

Updated at : 24 Jan 2016 8:47 AM (IST)
विज्ञापन
शेखपुरा की तारा परवीन ने किया क्षेत्र का नाम रोशन

नरहट : जिला में आयोजित तरंग प्रतियोगिता में आदर्श उर्दू मध्य विद्यालय शेखपुरा के छात्रा तारा परवीन ने सौ मीटर बालिका दौड़ में पहला स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है़ स्कूल के हेडमास्टर सफदर खां ने बताया कि जिले में बेहतर प्रदर्शन के कारण तारा को स्टेट स्तरीय तरंग प्रतियोगिता के लिए […]

विज्ञापन

नरहट : जिला में आयोजित तरंग प्रतियोगिता में आदर्श उर्दू मध्य विद्यालय शेखपुरा के छात्रा तारा परवीन ने सौ मीटर बालिका दौड़ में पहला स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है़ स्कूल के हेडमास्टर सफदर खां ने बताया कि जिले में बेहतर प्रदर्शन के कारण तारा को स्टेट स्तरीय तरंग प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है.

प्रधान शिक्षक ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल के और कई बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किये है़ं चार सौ मीटर बालिका दौड़ में निक्की यादव को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है़

4 गुणे सौ मीटर रिले बालक दौड़ में मोहम्मद मिन्हाज, जलाल, शहनवाज व सारिका को सेमीफाइनल में चौथा स्थान प्राप्त हुआ़ बालिका कबड्डी में गुड़िया कुमारी को 28 खिलाड़ियों में प्रथम चुनी गई़ शिक्षकों ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का शुभकामना दिया़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन