ePaper

गला दबाकर विवाहिता की हत्या

Updated at : 20 Feb 2020 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
गला दबाकर विवाहिता की हत्या

शेखपुरा : जयरामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्हौली गांव में गला दबाकर विवाहिता की हत्या कर दी गयी. इस मामले में घटना को अंजाम देकर ससुरालवाले फरार हो गये. मृतका गांव निवासी संतोष कुमार की पत्नी बतायी जाती है. इस मामले को लेकर मृतका विवाहिता के पिता व शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत जोधन बीघा गांव निवासी […]

विज्ञापन

शेखपुरा : जयरामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्हौली गांव में गला दबाकर विवाहिता की हत्या कर दी गयी. इस मामले में घटना को अंजाम देकर ससुरालवाले फरार हो गये. मृतका गांव निवासी संतोष कुमार की पत्नी बतायी जाती है.

इस मामले को लेकर मृतका विवाहिता के पिता व शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत जोधन बीघा गांव निवासी सुनील मालाकार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी़ उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री गुंजन कुमारी का विवाह 2013 में संतोष कुमार के साथ हुई थी. शादी के एक साल बाद ही उनका दामाद एक बाइक और 50 हजार दहेज की मांग करने लगे, जिसे देने में उन्होंने असमर्थता जतायी.
इसके बाद से ही उनकी पुत्री को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. इस दौरान बीती रात्रि उनकी पुत्री ने उनके बेटे को मैसेज भेजा कि वह काफी डरी हुई है और उसका फुफेरा देवर मुकेश कुमार उसे मारने आया हुआ है. अगली सुबह जब वे लोग गुंजन के ससुराल पहुंचे तो उसकी वहां लाश पड़ी हुई थी.
उसके गले में बेल्ट भी लगा हुआ था. उन्होंने पुलिस पर भी आरोप लगाया कि गुंजन के कमरे से किसी का पर्स और कुछ अन्य सामग्रियां मिलीं, परंतु उसे पुलिस ने बरामद नहीं किया. इस मामले में पुलिस ने लाश को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में मृतक के पति संतोष मालाकार, देवर सोनू मालाकार, फुफेरा देवर मुकेश मालाकार सहित चार लोगों को आरोपित बनाया गया है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन