घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, जब मौके पर जुटने लगी भीड़ तो...

शेखपुरा : बिहार के शेखपुरा में शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत कबीरपुर गांव में एक घर में घुसकर नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किये जाने का मामला सामने आया है. इस घटना में असफल होने पर आरोपित फायरिंग करते हुए वहां से भाग निकला. घटना को लेकर गांव में दो पक्षों के बीच तनाव […]
शेखपुरा : बिहार के शेखपुरा में शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत कबीरपुर गांव में एक घर में घुसकर नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किये जाने का मामला सामने आया है. इस घटना में असफल होने पर आरोपित फायरिंग करते हुए वहां से भाग निकला. घटना को लेकर गांव में दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न है. इस मामले को लेकर पीड़ित बच्ची की मां ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस घटना को लेकर गांव के ही अजीत यादव, भोली यादव एवं रामचरण यादव को आरोपित बनाया गया है.
महिला थानाध्यक्ष यशोदा कुमारी ने दर्ज प्राथमिकी के अनुसार बताया कि घर में नाबालिग बच्ची अकेली थी, तभी मौका पाकर गांव का ही अजीत यादव उसके घर में घुसा और उसके साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम देने लगा. इसी क्रम में हल्ला- हंगामा के बाद जब कई लोग वहां जुटने लगे तो आरोपित वहां से फायरिंग करते हुए भाग निकला. इस घटना के बाद पीड़ित बच्ची के परिजनों को लगातार धमकाये जाने का सिलसिला भी जारी था. बहरहाल, मामले को लेकर बच्ची की मां ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोपितों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की मांग की. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




