ePaper

बिहार : शराब की दो बोतल के साथ एफसीआई अधिकारी गिरफ्तार

Updated at : 19 Mar 2019 10:20 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : शराब की दो बोतल के साथ एफसीआई अधिकारी गिरफ्तार

शेखपुरा : बिहार के शेखपुरा जिला के बरबीघा थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 82 पर मंगलवार को वाहनों की तलाशी के दौरान पुलिस ने उत्तर प्रदेश में पदस्थापित एफसीआई के एक अधिकारी को शराब की दो बोतल के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस अधीक्षक दया शंकर ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति का नाम संजीव कुमार है […]

विज्ञापन

शेखपुरा : बिहार के शेखपुरा जिला के बरबीघा थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 82 पर मंगलवार को वाहनों की तलाशी के दौरान पुलिस ने उत्तर प्रदेश में पदस्थापित एफसीआई के एक अधिकारी को शराब की दो बोतल के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस अधीक्षक दया शंकर ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति का नाम संजीव कुमार है जो कि उत्तर प्रदेश के फैजाबाद में एफसीआई में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं.

बिहार के नालंदा जिला के हिलसा थाना अंतर्गत खजुरा गांव निवासी संजीव अपने एक रिश्तेदार के घर एक शादी समारोह में शामिल होने आये थे. पुलिस ने एफसीआई अधिकारी की उस कार को भी जब्त कर लिया है जिससे शराब की बोतलें बरामद की गयी हैं. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शेखपुरा जिले में 11 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर वाहनों की जांच तथा तलाशी का अभियान चलाया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन