प्रशासन ने जेसीबी चला हटवाया अतिक्रमण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Mar 2019 6:25 AM (IST)
विज्ञापन

बरबीघा (शेखपुरा) : मंगलवार को नगर क्षेत्र के भीतर विभिन्न मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया गया. नगर पर्षद के पदाधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस बल तथा दंडाधिकारी की मौजूदगी में कई घंटे तक चले इस अभियान में सड़क के किनारे पान गुमटियों, रेडीमेड, बर्तन, खिलौने, फल, सब्जी आदि दुकानों को […]
विज्ञापन
बरबीघा (शेखपुरा) : मंगलवार को नगर क्षेत्र के भीतर विभिन्न मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया गया. नगर पर्षद के पदाधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस बल तथा दंडाधिकारी की मौजूदगी में कई घंटे तक चले इस अभियान में सड़क के किनारे पान गुमटियों, रेडीमेड, बर्तन, खिलौने, फल, सब्जी आदि दुकानों को जेसीबी की सहायता से हटा दिया गया.
नगर पर्षद कार्यालय से आरंभ किये गये इस अभियान के तहत गोपालबाद रोड, थाना चौक, हाइस्कूल से लेकर श्रीकृष्ण सिंह चौक तक, फिर थाना चौक से लेकर मुख्य बाजार के कुछ अंदर तक अतिक्रमण पर प्रशासन की जेसीबी चली. इधर, आक्रोशित पीड़ित दुकानदारों ने प्रशासन पर बिना सूचना के जेसीबी चलाने पर आक्रोश जताते हुए नष्ट होने वाली सामग्री का मुआवजा देने की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




