ePaper

गर्भवती सीपीआई नेत्री को पीटा, रोड़ेबाजी में तीन जख्मी

Updated at : 18 May 2018 4:46 AM (IST)
विज्ञापन
गर्भवती सीपीआई नेत्री को पीटा, रोड़ेबाजी में तीन जख्मी

शेखपुरा : सदर शेखपुरा प्रखंड के पैन गांव में आयोजित सीपीआई की बैठक में भाग लेने पर एक गर्भवती महिला की दबंगों ने पिटाई कर दी. इस दौरान विरोध करने पर पथराव की घटना को भी अंजाम दिया. इस घटना में पीड़िता समेत तीन लोग जख्मी हो गये. मामले में पीड़िता टुन्नी मांझी की पत्नी […]

विज्ञापन

शेखपुरा : सदर शेखपुरा प्रखंड के पैन गांव में आयोजित सीपीआई की बैठक में भाग लेने पर एक गर्भवती महिला की दबंगों ने पिटाई कर दी. इस दौरान विरोध करने पर पथराव की घटना को भी अंजाम दिया. इस घटना में पीड़िता समेत तीन लोग जख्मी हो गये. मामले में पीड़िता टुन्नी मांझी की पत्नी अकशबा देवी ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. अनुसूचित थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में पीड़िता ने आरोप लगाया गया है कि ग्रामीण मनोहर महतो, चंदन कुमार सहित कई अन्य लोगों ने उनके परिवार को बस इसलिए भद्दी-भद्दी गालियां दीं,

क्योंकि वह राजनीतिक पार्टी की बैठक में शामिल हुई. घटना को अंजाम देनेवाले दबंग का कहना था की मजदूरी करते हो तो मजदूर ही रहो. नेता बनने की कोशिश करोगे तो बुरा हश्र होगा. इस मामले में सीपीआई के जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय ने बताया कि पटना में होनेवाले आंदोलन की तैयारी को लेकर गांव में बैठक की गयी थी. बैठक में अंचल मंत्री चंद्र भूषण कुमार एवं आनंदी प्रसाद शामिल हुए थे. बैठक में भाग लेने के बाद भी लोग लौटे तभी इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया. इस संबंध में अनुसूचित थाने के प्रभारी ने बताया कि मामले की सूचना दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन