प्रेमी के साथ भागी युवती बरामद, कोर्ट में बयान दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Mar 2018 4:50 AM
रोह : प्रेम प्रसंग मामले में अपहृत युवती को पुलिस ने मंगलवार को नवादा के संकट मोचन मंदिर के पास से बरामद कर लिया. बुधवार को पुलिस 164 के बयान के लिए उसे कोर्ट ले गयी़ लड़की ने पुलिस को बताया कि वह परिजनों के साथ नहीं जाना चाहती. प्रेमी रणवीर कुमार के साथ ही […]
रोह : प्रेम प्रसंग मामले में अपहृत युवती को पुलिस ने मंगलवार को नवादा के संकट मोचन मंदिर के पास से बरामद कर लिया. बुधवार को पुलिस 164 के बयान के लिए उसे कोर्ट ले गयी़ लड़की ने पुलिस को बताया कि वह परिजनों के साथ नहीं जाना चाहती. प्रेमी रणवीर कुमार के साथ ही वह रहना चाहती है. वह रणवीर के साथ शादी करने के लिए मामा के घर गयी थी.
थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि यह मामला रोह थाना क्षेत्र के रतोई गांव का है. लड़की के मामा ने सात दिसंबर 2018 को लड़की के अपहरण का मामला दर्ज कराया था. कहा गया था कि रोह बाजार से लड़की को अगवा किया गया है. इसमे मामले में चार लोगों को अभियुक्त बनाया गया था. इसमें रणवीर कुमार राणा, दिनेश राम, महेश राम,नरेश राम सभी ग्राम गोसाईंमठ, थाना हथियामा ओपी थाना जिला शेखपुरा समेत दो अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










