शेखपुरा में ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र का आठवां वार्षिकोत्सव, आध्यात्मिक जागरण का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम मे सिरकत करते ब्रह्माकुमारी की बहने | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शेखपुरा के खाण्डपर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र ने अपना आठवां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया. इस अवसर पर एक बड़े नशा मुक्ति अभियान की घोषणा की गई है.

विज्ञापन

शहर के खाण्डपर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र का आठवां वार्षिकोत्सव गुरुवार को श्रद्धा, उत्साह और आध्यात्मिक वातावरण के बीच धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, भाई-बहनों एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया.

विज्ञापन

समारोह के मुख्य अतिथि दरभंगा से आए ब्रह्माकुमार लीलकांत भाई ने परमात्मा शिव के महावाक्यों का श्रवण कराते हुए आध्यात्मिक जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने सेवा केंद्र के आठ वर्ष पूरे होने पर सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था समाज में आध्यात्मिक जागृति, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवनशैली के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है.

6 से 20 अगस्त तक चलेगा व्यापक नशा मुक्ति अभियान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेवा केंद्र की मुख्य संचालिका ब्रह्माकुमारी बीके अन्नू बहन ने पिछले सात वर्षों के सेवा कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया.

उन्होंने शिक्षा, संस्कार, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि संस्था द्वारा 6 से 20 अगस्त 2026 तक जिले के विभिन्न संस्थानों में व्यापक नशा मुक्ति अभियान चलाया जाएगा. उन्होंने सभी नागरिकों से इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की.

भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं के बीच बांटा गया प्रसाद

समारोह के अंत में शिव बाबा का भोग अर्पित किया गया तथा उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.

कार्यक्रम में प्रो. रामाकांत प्रसाद सिंह, अनिल भाई, सुभाष भाई, बम-बम सिंह, पूजा बहन, दिव्या बहन, अंजलि बहन सहित सेवा केंद्र के सभी भाई-बहन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे.

Also Read : गया जी : तीन दिन की बारिश से टूटी सड़क बनी परेशानी, शिकायत के बाद प्रशासन ने कराया दुरुस्त


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन