MDH मसाले की फ्रेंचाइजी के नाम पर 5.14 लाख की ठगी, शेखपुरा से साइबर फ्रॉड गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पुलिस गिरफ्त में ठग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

MDH मसाले की फ्रेंचाइजी के नाम पर 5.14 लाख रुपये की ठगी का खुलासा. हरियाणा पुलिस ने शेखपुरा से एक मुख्य साइबर फ्रॉड आरोपी को दबोचा. फर्जी हेल्पलाइन चलाने का खुलासा.

विज्ञापन

MDH franchise scam: हरियाणा के यमुनानगर जिले की पुलिस और स्थानीय मटोखर टीओपी पुलिस ने संयुक्त छापामारी कर सदर प्रखंड के पैन गांव से अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह के एक आरोपित को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित की पहचान पैन गांव निवासी मन्नू शेखर सिंह के पुत्र अभिजीत कुमार के रूप में की गयी है. छापामारी का नेतृत्व हरियाणा के यमुनानगर साइबर थाना में पदस्थापित पुलिस सब इंस्पेक्टर विशाल कुमार और मटोखर टीओपी प्रभारी अमित कुमार ने संयुक्त रूप से किया.

विज्ञापन

एमडीएच मसाले की फ्रेंचाइजी के नाम पर हुई थी ठगी

हरियाणा से पहुंची पुलिस अधिकारी विशाल कुमार ने बताया कि यमुनानगर थाना क्षेत्र के एक व्यवसायी से एमडीएच मसाले की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 5 लाख 14 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी की गयी थी. इस संबंध में पीड़ित ने साइबर थाना यमुनानगर में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

गिरोह के दो आरोपित पहले हो चुके हैं गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले के दो आरोपितों में मुख्य आरोपित कुंदन कुमार समेत दो लोगों को बीते अप्रैल माह में ही नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के हुसैना गांव से गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभिजीत कुमार भी उक्त गिरोह में शामिल था.

फर्जी हेल्पलाइन चलाकर उपभोक्ताओं को फंसाने का आरोप

पुलिस के अनुसार अभिजीत कुमार फर्जी हेल्पलाइन चलाता था और इसके जरिये उपभोक्ताओं को जाल में फंसाने का काम करता था. उसकी गिरफ्तारी के बाद हरियाणा पुलिस उसे पुलिस निगरानी में अपने साथ यमुनानगर ले गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन