शेखपुरा में फरार दो महिला शराब कारोबारी गिरफ्तार, पुलिस की छापेमारी के बाद थीं फरार

Updated:
विज्ञापन

पुलिस गिरफ्त में महिला शराब कारोबारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शेखपुरा पुलिस ने दो फरार महिला शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. ये महिलाएं लंबे समय से इलाके में अवैध शराब निर्माण और बिक्री का धंधा चला रही थीं.

विज्ञापन

शेखपुरा. जिले के अरियरी प्रखंड अंतर्गत महुली थाना क्षेत्र के चोढ़दरगाह गांव में पुलिस ने छापामारी कर फरार दो महिला शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार महिलाओं में चोढ़दरगाह गांव निवासी फेंकन चौधरी की पत्नी बिंदु देवी और इसी गांव के निवासी चप्पल चौधरी की पत्नी बत्सवा देवी शामिल हैं. छापामारी का नेतृत्व महुली थानाध्यक्ष राम प्रवेश भारती ने किया.

विज्ञापन

शराब बरामदगी के बाद फरार हो गयी थी बिंदु देवी

थानाध्यक्ष ने बताया कि 23 जुलाई को पुलिस ने छापामारी के दौरान बिंदु देवी के घर से बड़ी मात्रा में शराब बरामद की थी. हालांकि, वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गयी थी. इसके बाद उसके विरुद्ध स्थानीय थाने में फरारी का मुकदमा दर्ज किया गया था.

छापामारी के दौरान बत्सवा देवी भी भाग निकली थी

थानाध्यक्ष के अनुसार, सोमवार को बत्सवा देवी के घर पर छापामारी की गयी थी. इस दौरान उसके घर से बड़ी मात्रा में निर्मित और अर्धनिर्मित शराब बरामद हुई थी. हालांकि, छापामारी के दौरान पुलिस टीम को देखकर वह भी मौके से फरार हो गयी थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के महज 15 घंटे बाद बत्सवा देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

लंबे समय से शराब कारोबार का आरोप

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों फरार महिला शराब कारोबारी इलाके की शातिर कारोबारी हैं. पुलिस के अनुसार, दोनों लंबे समय से शराब निर्माण करने और उसकी बिक्री करने का कार्य कर रही थीं. दोनों गिरफ्तार महिलाओं को पुलिस निगरानी में जेल भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन