शेखपुरा के कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं से DM ने सुनी समस्याएं, विद्यार्थी सहयोग पोर्टल की दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

विद्यालय में डीएम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का दौरा कर छात्राओं की समस्याओं को सुना. विद्यार्थी सहयोग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की दी जानकारी और उनके भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की.

विज्ञापन

DM visit girls school: जिलाधिकारी शेखर आनंद ने मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग पोर्टल पर छात्र-छात्राओं की समस्याओं का अवलोकन करते हुए उनके समाधान के निर्देश दिये. इसी क्रम में जिलाधिकारी अरियरी प्रखंड क्षेत्र के बेलछी गांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पहुंचे. उन्होंने छात्राओं से विद्यार्थी सहयोग पोर्टल खुलवाकर उस पर आने वाली समस्याओं, शिकायतों और सुझावों का अवलोकन किया.

विज्ञापन

छात्राओं को पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की दी जानकारी

जिलाधिकारी ने छात्राओं के शिक्षक की भूमिका निभाते हुए उन्हें विद्यार्थी सहयोग पोर्टल पर समस्या, सुझाव और शिकायत दर्ज करने की तकनीकी जानकारी दी. उन्होंने छात्राओं को पोर्टल के माध्यम से अपनी समस्याओं को संबंधित स्तर तक पहुंचाने के तरीके के बारे में बताया.

इस दौरान जिलाधिकारी ने छात्राओं से राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत आदि के बारे में जानकारी ली. उन्होंने छात्राओं से 28 और 29 का पहाड़ा भी सुना.

पुलिस और आइएएस बनने की छात्राओं ने जतायी इच्छा

जिलाधिकारी ने छात्राओं से भविष्य में करियर चुनने को लेकर भी सवाल किया. बड़ी संख्या में छात्राओं ने पुलिस और आइएएस बनने की इच्छा जिलाधिकारी के समक्ष जतायी. वहीं, कई छात्राओं ने डॉक्टर और शिक्षक बनने की कामना भी व्यक्त की.

जीवन के लक्ष्य के बारे में जिलाधिकारी के सवाल पर छात्राओं ने सीधे-सीधे मुखिया बनने से इनकार कर दिया.

छात्राओं ने विद्यालय की समस्याओं से कराया अवगत

छात्राओं ने जिलाधिकारी को विद्यालय की समस्याओं से भी अवगत कराया. उन्होंने विद्यालय में कंप्यूटर की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ नृत्य शिक्षक और संस्कृत शिक्षक की मांग की. छात्रावास में सर्फ की मात्रा बढ़ाने तथा भोजन के मेनू में कुछ बदलाव करने की मांग भी छात्राओं ने रखी.

विद्यालय में डीएम | Prabhat Khabar Network
विद्यालय में डीएम

राज्यपाल और मुख्यमंत्री का नाम भी पूछा

जिलाधिकारी ने छात्राओं से बिहार के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री आदि के नाम भी पूछे. छात्राओं ने इन सवालों के सही-सही जवाब दिये, जिस पर जिलाधिकारी ने उनकी सराहना की.

विद्यालय में डीएम | Prabhat Khabar Network
विद्यालय में डीएम

गर्मजोशी से छात्राओं ने किया स्वागत

अपने बीच जिलाधिकारी को पाकर छात्राएं काफी उत्साहित दिखीं. छात्राओं ने जिलाधिकारी का गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान उन्हें विभिन्न प्रकार के उपहार दिये गये और गीत प्रस्तुत कर स्वागत किया गया.

मौके पर शिक्षा विभाग के डीपीओ अभिषेक कुमार भार्गव, विद्यालय के प्रभारी मधुसूदन कुमार आजाद, वार्डन वाजदा तबस्सुम, नवीन कुमार, रूबी कुमारी, गोरे लाल ठाकुर सहित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और मध्य विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन