शेखपुरा कलेक्ट्रेट पहुंचे पीएचईडी विभाग की मनमानी से परेशान लोग, नवादा के इलाके में जाकर ला रहे पीने का पानी

Updated:
विज्ञापन
पानी की किल्लत से परेशान मनीपुर के ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट

शेखपुरा के अरियरी प्रखंड के ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए 15 दिनों से जद्दोजहद करनी पड़ रही है. पीएचईडी विभाग की नलजल योजना का बोरिंग पानी नहीं उगल रहा है, जिससे ग्रामीण नवादा जिले से पानी लाने को मजबूर हैं.

विज्ञापन

Water Crisis in Shiekhpura : पानी की किल्लत से परेशान अरियरी प्रखंड के एफनी पंचायत के मनीपुर गांव के ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे. पीएचईडी विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए डीएम से कार्रवाई की गुहार लगाई है. इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि मनीपुर गांव में पीएचईडी विभाग के अंतर्गत संचालित नलजल योजना का बोरिंग पानी नहीं उगल रहा है. जिससे ग्रामीणों के सामने भारी कठिनाई उत्पन्न हो गई है. पिछले 15 दिनों से गांव के लोग नवादा जिले के बेलड़ गांव के बधार से पीने के लिए पानी लाने को मजबूर है.

ग्रामीणों ने इस संबंध में पीएचईडी विभाग के अधिकारियों के यहां गुहार भी लगाया. कहा कि टाल मटोल करते हुए एक सप्ताह से ज्यादा समय व्यतीत हो गया है. अब लोगों का धैर्य जवाब देने लगा है. थक-हार कर डीएम के जनता दरबार में गुहार लगाने को कलेक्ट्रेट पहुंचे हैं.

7.5 एचपी का मोटर लगाने की मांग

कलेक्ट्रेट पहुंचे मनीपुर के ग्रामीण लाल सिंह, रामचंद्र प्रसाद, प्रशांत चौधरी ने बताया कि बोरिंग का मोटर कमजोर होने के कारण समर्सिबल पानी नहीं उठा पा रहा है. ग्रामीणों ने कहा कि तीन एचपी का मोटर लगा हुआ है. इसकी जगह 7.5 एचपी का मोटर लगाया जाय.

डेढ़ किलोमीटर की दूरी से ला रहे पीने का पानी

पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने बताया कि मनीपुर गांव में दो वार्ड हैं. वार्ड नंबर 10 और 11 दोनों ही वार्डों में पीएचईडी विभाग का बोरिंग काम नहीं कर रहा है. जिसके कारण शेखपुरा जिला के मनीपुर के ग्रामीण नवादा जिले के बेलड़ गांव के खंधे से लाने को मजबूर हैं. जिसके कारण नहाना और कपड़ा धोना मुश्किल है. इसके साथ ही खाना बनाने और पीने के पानी की दिक्कतों से लोग परेशान हैं.


विज्ञापन
Satyendra Kumar

लेखक के बारे में

By Satyendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन