ePaper

जर्जर टाउन हॉल की सुधार की मांग

Updated at : 06 Dec 2017 6:57 AM (IST)
विज्ञापन
जर्जर टाउन हॉल की सुधार की मांग

गवर्नर के नाम की संपत्ति पर प्रधानाध्यापक ने साधी चुप्पी नगर पर्षद ने विधायक को भी सौंपा आग्रह पत्र बरबीघा (शेखपुरा) : प्लस टू हाईस्कूल के अधिकार क्षेत्र वाले स्थानीय टाउन हॉल की जर्जर स्थिति में सुधार करने तथा शहर के सौंदर्यीकरण के साथ विभिन्न कार्यों में इस्तेमाल किये जाने के योग्य बनाने के उद्देश्य […]

विज्ञापन

गवर्नर के नाम की संपत्ति पर प्रधानाध्यापक ने साधी चुप्पी

नगर पर्षद ने विधायक को भी सौंपा आग्रह पत्र
बरबीघा (शेखपुरा) : प्लस टू हाईस्कूल के अधिकार क्षेत्र वाले स्थानीय टाउन हॉल की जर्जर स्थिति में सुधार करने तथा शहर के सौंदर्यीकरण के साथ विभिन्न कार्यों में इस्तेमाल किये जाने के योग्य बनाने के उद्देश्य से नगर पर्षद द्वारा इसमें हस्तांतरण करने की मांग प्रधानाध्यापक एवं विधायक से की गयी है. नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश कुमार सिन्हा द्वारा लिखित रूप में हस्तानांतरण का आग्रह पत्र वाहक मंगलवार को प्रधानाध्यापक डॉ केपी श्रीवास्तव के हाथों सुपुर्द किया गया. इसी आग्रह पत्र की एक छाया प्रति विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के पदेन अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक सुदर्शन कुमार को भी सौंपी गयी है.
बताते चलें कि टाउन हॉल का निर्माण प्लस टू हाईस्कूल के नामित भूमि पर तत्कालीन विधायक अशोक चौधरी के कार्यकाल में कराया गया था. सीमित आंतरिक संसाधनों के कारण इतने दिनों में जर्जर हो चुके भवन को देखकर नगर पर्षद के द्वारा उक्त मांग की गयी है. विभिन्न प्रशासनिक, राजनीतिक और सामाजिक अवसरों के लिए बैठक तथा समारोह के आयोजन के लिए टाउन हॉल के उपयोगिता को देखते हुए नगर पर्षद द्वारा यह कदम उठाया गया है. जबकि वैधानिक दृष्टिकोण से नगर के द्वारा भेजे गये इस आग्रह पत्र को लोगों द्वारा सवालिया निगाह से देखा जा रहा है.
कहते हैं प्रधानाध्यापक:-
राजकीयकृत एवं राजकीय विद्यालयों की समस्त संपत्ति विधान के अनुसार राज्यपाल के नामित होती है. कार्यपालिका के रूप में प्रधानाध्यापक इसके केयर टेकर होते हैं. ऐसे किसी भी मांग को स्वीकृत अथवा अस्वीकृत किया जाना मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है.
डॉ कमलेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, प्रधानाध्यापक
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन