22.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

जलापूर्ति के लिए आधुनिक तकनीक का होगा इस्तेमाल

रणनीति. 27 वार्डों के 14 नलकूपों से की जायेगी जलापूर्ति अब मोबाइल से नलकूपों का संचालन किया जा सकेगा सुनिश्चित शेखपुरा : जिले में शहरी जलापूर्ति की व्यवस्था से लोगों को आधुनिक तरीके से लाभांवित किया जायेगा. सही समय पर पानी की आपूर्ति से लेकर नियमित जलापूर्ति व्यवस्था बहाल करने के लिए नगर पर्षद ने […]

रणनीति. 27 वार्डों के 14 नलकूपों से की जायेगी जलापूर्ति

अब मोबाइल से नलकूपों का संचालन किया जा सकेगा सुनिश्चित
शेखपुरा : जिले में शहरी जलापूर्ति की व्यवस्था से लोगों को आधुनिक तरीके से लाभांवित किया जायेगा. सही समय पर पानी की आपूर्ति से लेकर नियमित जलापूर्ति व्यवस्था बहाल करने के लिए नगर पर्षद ने कई रणनीति तैयार की है. नगर पर्षद के सभी 27 वार्डों में 14 नलकूपों से पानी की जलापूर्ति की जाती है. मैन पावर की कमी और लगातार होने वाले तकनीकी गड़बड़ियों के कारण फिलहाल शहर को नियमित जलापूर्ति व्यवस्था का लाभ नहीं मिल पा रहा है.
ऐसी परिस्थिति से निबटने के लिए नगर पर्षद ने आधुनिक तकनीक का सहारा लेते हुए जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में पहल की है. इस बाबत कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार ने बताया की अत्याधुनिक डिवाइस के जरिये अब मोबाइल से ही शहरी नलकूपों का संचालन सुनिश्चित किया जा सकेगा. इसके बावजूद नलकूपों की देखरेख के लिए कर्मी की तैनाती सुनिश्चित की जायेगी. उन्होंने बताया कि शहरी जलापूर्ति के लिए निर्धारित समय पर जलापूर्ति व्यवस्था बहाल किया जा सके इसके लिए नलकूपों का संचालन को केंद्रित किया जा रहा है.
सफल रहा नगर पर्षद का प्रयास : शहरी जलापूर्ति के लिए नगर पर्षद ने जिस आधुनिक डिवाइस की शुरुआत की है. प्रारंभिक स्थिति में ही कामयाबी मिलती नजर आ रही है. शहरी जलापूर्ति को मोबाइल से संचालित किया जायेगा. जलापूर्ति पंप हाउस को चालू करने अथवा बंद करने के लिए मोबाइल के जरिये एसएमएस का प्रयोग से ही संचालन सुनिश्चित हो सकेगा. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक तौर पर फिलहाल अरियरी के हुसैनाबाद स्थित पंप हाउस में प्रयोग के तौर पर लगाया गया है. उसके बाद सभी 14 पंप हाउस में डिवाइस लगाने की दिशा में कार्रवाई की जायेगी. पंप हाउस का मोटर संचालन के लिए किये जा रहे प्रयोग में सफलता दिख रही है.
कम लागत में हो सकेगा काम : नगर पर्षद के सभी 27 वार्डों के लिए जलापूर्ति व्यवस्था बहाल करने की दिशा में की जा रही है. आधुनिक व्यवस्था के प्रयोग में एक पंप हाउस में की जा रही है. आधुनिक व्यवस्था के प्रयोग में एक पंप हाउस के लिए लगभग 20 हजार रुपये की लागत लगेगी. इस बाबत अधिकारी ने बताया कि 20 से 40 हॉर्स पावर की जलापूर्ति मोटर के लिए इस नये डिवाइस को लगाने की कार्यवाही की जायेगी. तब इसमें 2.80 लाख रुपये की पूंजी लगेगी. जिससे जलापूर्ति व्यवस्था में बेहतर सुविधा बहाल हो सकेगी. इस नयी तकनीक से नगर पर्षद को मैन पावर की कमी दूर करने के साथ-साथ अतिरिक्त व्यय पर भी नियंत्रण पाया जा सकेगा.
पानी की बर्बादी पर नगर पर्षद कसेगा शिकंजा
शहरी जलापूर्ति व्यवस्था के लिए कमर तोड़ मेहनत कर रहे नगर पर्षद आने वाले समय में शहर के अंदर पानी की बर्बादी के व्यवस्था को लेकर भी ठोस कदम उठायेगा. इस बाबत कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि जल संरक्षण के लिए प्रारंभिक तौर पर नगर पर्षद शहर के अंदर जन जागरूकता की दिशा में काम करेगा. इसके साथ ही पानी की बर्बादी होने वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर वहां विशेष कैंप का आयोजन किया जायेगा. जन जागरूकता के साथ शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाये गये स्टैंड पोस्टों के खराब पड़े नल को लगाये जायेंगे. उसके साथ शहरी जलापूर्ति व्यवस्था में जरूरत पड़ने पर विद्युत आपूर्ति के तर्ज पर मीटर लगाने की भी कार्रवाई की जायेगी.
क्या कहते हैं अधिकारी
”डिवाइस के जरिये जलापूर्ति नलकूपों को आधुनिक तरीके से नियंत्रण करने के पीछे नियमित जलापूर्ति व्यवस्था बहाल करना है. इसके साथ ही मैनपावर की कमी के कारण आ रही बाधाओं को दूर किया जा सकेगा. शहर में जलापूर्ति की बर्बादी के लिए बड़े पैमाने पर जन-जागरण अभियान भी चलाया जायेगा. जरूरत पड़ने पर पानी मीटर भी लगाया जायेगा.”
सुनील कुमार, कार्यपालक अधिकारी नगर पर्षद शेखपुरा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें