ePaper

सोलह हजार लीटर शराब को किया नष्ट

Updated at : 24 Aug 2017 2:21 AM (IST)
विज्ञापन
सोलह हजार लीटर शराब को किया नष्ट

शराब नष्ट करने को मजिस्ट्रेट की तैनाती थी शेखपुरा : जिले के सरकारी वेबरेज गोदाम में पूर्व से स्टाक और बरामद किये गये शराब के बड़े खेप को नष्ट कर दिया गया. प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में भारी मात्रा में शराब को नष्ट करने की कारवाई की गयी. इस दौरान शराब बंदी के बाद किये […]

विज्ञापन

शराब नष्ट करने को मजिस्ट्रेट की तैनाती थी

शेखपुरा : जिले के सरकारी वेबरेज गोदाम में पूर्व से स्टाक और बरामद किये गये शराब के बड़े खेप को नष्ट कर दिया गया. प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में भारी मात्रा में शराब को नष्ट करने की कारवाई की गयी. इस दौरान शराब बंदी के बाद किये गये इस बड़ी कार्रवाई में सरकार को करोड़ों के राजस्व और लगत पूंजी का नुकसान हुआ. शराबबंदी से पूर्व वेबरेज में स्टॉक बीयर के साथ-साथ शराबबंदी के बाद जब्त की गयी शराब पर बुलडोजर चलाकर उसे नष्ट किया गया. इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक विकेश कुमार ने बताया कि बेवरेज में पहले से स्टॉक शराब में से 15 हजार लीटर बीयर को नष्ट किया गया.
जबकि इसके अलावा विगत महीनों में पकड़े गये शराब को भी नष्ट किया गया. उन्होंने बताया कि विभिन्न थानों की पुलिस के द्वारा पकड़े गए 114 लीटर विदेशी शराब व उत्पाद विभाग द्वारा पकड़े गये 930 बोतल देसी शराब व 21 बोतल विदेशी शराब की बोतलों पर भी बुलडोजर चलाकर नष्ट किया गया.
साथ ही, उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में जो भारी मात्रा में जो शराब पकड़ी गयी है उसे भी जल्द ही नष्ट किया जायेगा. उत्पाद अधीक्षक वीकेश कुमार ने बताया कि वेवरेज में 1 लाख 40 हज़ार लीटर बीयर तथा विदेशी शराब स्टॉक में है और यह स्टॉक शराबबंदी लागू होने से पहले की है. उन्होंने बताया क़ि 6 से 7 दिनों के भीतर स्टॉक में पड़े सभी शराब की बोतलों को बुलडोजर चलाकर नष्ट किया जायेगा. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि इससे पहले जिले के विभिन्न थानों से जब्त किये गये लगभग पांच हजार लीटर शराब को नष्ट किया गया था. बहरहाल बुधवार को भारी मात्रा में किये गये शराब नष्ट को लेकर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी थी.
दर्जनों केन बियर गटक गये चूहे
शेखपुरा. शराबबंदी के लगभग सोलह माह बाद जब वेवरेज में रखी शराब की बोतलें नष्ट करने की कार्रवाई शुरू हुई तो एक अजीबों गरीब नजारा देखने को मिला. यहां दर्जनों की संख्या में बियर के केन को कुतर कर चूहों ने शराब पी ली. हालांकि इसका अभी अंदाज लगाना फिलहाल मुश्किल है कि आखिर चूहे कितने शराब गटक गये.
वेवरेज में रखी शराब में कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए विभाग के साथ-साथ जिला प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है. वेवरेज में रखी शराब को इसके पूर्व दूसरे राज्यों में भेजने के लिए कार्य योजना तैयार की गयी थी. इसके लिए हाइटेक वाहनों का भी जुगाड़ किया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन