रास्ता भटक महिला पहुंची बरबीघा
Updated at : 22 Aug 2017 4:05 AM (IST)
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन परिवार से मिलाने की कवायद शुरू बरबीघा : पिछले करीब एक महीने से अपने परिवार से बिछड़ी हुई 22 वर्षीय ललिता देवी नामक एक महिला को मिर्जापुर गांव के राधेश्याम दास नामक एक विकलांग ने बरबीघा थाना पहुंच कर उसे परिजनों से मिलवाने का आग्रह पुलिस से किया है. थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने […]
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन परिवार से मिलाने की कवायद शुरू
बरबीघा : पिछले करीब एक महीने से अपने परिवार से बिछड़ी हुई 22 वर्षीय ललिता देवी नामक एक महिला को मिर्जापुर गांव के राधेश्याम दास नामक एक विकलांग ने बरबीघा थाना पहुंच कर उसे परिजनों से मिलवाने का आग्रह पुलिस से किया है. थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने युवती से पूछताछ के बाद झारखंड के गिरिडीह जिले के जमुआ एवं हारोडीह थाना से पूछताछ करना शुरू कर दिया है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उन थानों से थानाध्यक्ष नवीन कुमार की बात नहीं हो सकी. अब यहां पुलिस वहां जाकर पता लगाने के प्रयास में लग गये हैं. युवती ने अपना नाम ललिता देवी पिता का नाम तेजी रविदास ग्राम हारोडीह
थाना जमुआ एवं जिला गिरिडीह बतायी है. आवेदक राधेश्याम दास ने बताया कि यह महिला करीब एक महीने पूर्व भटकती हुई उनके गांव आ गयी. अपनी ओर से परिजनों से मिलाने का भरसक प्रयास किया गया, लेकिन इसमें असफल रहने की बजह से थाने में आवेदन देकर इस महिला को उसके परिजनों से मिलाने को कहा गया. बरबीघा थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि महिला से पूछ-ताछ के बाद उसके परिजनों से मिलाने का प्रयास किया जा रहा है.
इसके लिए महिला द्वारा बताये गये थाना से संपर्क साधा गया, लेकिन बात नहीं हो पाने के कारण अब यहां से पुलिस भेजकर तहकीकात करायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




