ePaper

स्वावलंबी महिलाओं से सशक्त होगा भारत: गिरिराज

Updated at : 13 Aug 2017 4:48 AM (IST)
विज्ञापन
स्वावलंबी महिलाओं से सशक्त होगा भारत: गिरिराज

केंद्रीय लघु उद्योग मंत्री व सांसद ने किया सोलर चर्खा प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ बरबीघा : महिलाएं सृष्टि की आधार है. उनकी सबलता की इतिहास गवाह है. परंतु वर्तमान भौतिक युग में उन्हें आर्थिक रूप में स्वावलंबी बना कर सशक्त भारत का निर्माण किया जा सकता है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यही परिकल्पना […]

विज्ञापन

केंद्रीय लघु उद्योग मंत्री व सांसद ने किया सोलर चर्खा प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ

बरबीघा : महिलाएं सृष्टि की आधार है. उनकी सबलता की इतिहास गवाह है. परंतु वर्तमान भौतिक युग में उन्हें आर्थिक रूप में स्वावलंबी बना कर सशक्त भारत का निर्माण किया जा सकता है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यही परिकल्पना अब इस लोकसभा क्षेत्र में हम सबको मिलकर साकार करनी है. उक्त बातें केंद्रीय लघु उद्योग मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद गिरिराज सिंह ने शनिवार को महावीर चौक स्थित भाजपा नेत्री एवं प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष डॉक्टर पूनम शर्मा की देखरेख में
संचालित की जाने वाली सोलर चरखा प्रशिक्षण केंद्र के शुभारंभ के अवसर पर कही. गिरिराज सिंह अपने इस कार्यकाल में खनावा गांव में सबसे पहले आरंभ किए गए सोलर चरखा प्रशिक्षण केंद्र की चर्चा करते हुए इसकी सफलता का बखान किया. उन्होंने नवादा के केंदुआ वारसलीगंज के कुटरी तथा अब बरबीघा के महावीर चौक पर स्थापित की गई इस प्रशिक्षण केंद्र से लाभान्वित होने वाली क्षेत्र की महिलाओं और उनकी आर्थिक भविष्य की साकारात्मक व्याख्या की.जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने महिलाओं को नैसर्गिक सबल बताते हुए उनके सशक्तीकरण कार्यक्रम में जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. खुले में शौच पर प्रतिबंध के लिए उनसे तथा उनके घर वालों से सहयोग की अपेक्षा जताई. जिला उप विकास आयुक्त निरंजन झा ने जिले के विकास कार्यक्रमों का संक्षिप्त विवरण केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा. भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वर्तमान राज्य कार्यकारिणी के सदस्य संजीव मुखिया ने भी सभा को संबोधित किया.
खुलेंगे चार अन्य केंद्र : केंद्रीय लघु उद्योग मंत्री गिरिराज सिंह, जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त निरंजन झा, अनुमंडलाधिकारी राकेश कुमार, नीमी मुखिया संजीव कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन तथा जदयू नेता शंभू सिंह भाजपा नेता अनिल सिंह, नवल किशोर पासवान, मिंटू सिंह आदि के द्वारा अतिथियों के स्वागत के बाद अपने अभिनंदन भाषण में भाजपा नेत्री एवं पार्टी के महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर पूनम शर्मा ने मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद गिरिराज सिंह से क्षेत्र से इसी प्रकार के अन्य चार और सोलर चरखा प्रशिक्षण केंद्र खोले जाने की मांग की.
तीन चरण में होगा अलग-अलग प्रशिक्षण : मुख्य समन्वयक पदाधिकारी के रूप में मौजूद तुलिका झा ने बताया की प्रतिनियुक्त प्रशिक्षकों के द्वारा 50 -50 की टीम में तीन अलग-अलग चरणों में अभ्यर्थी महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा. तुलिका झा ने बताया 9:00 से 12:00 पुन 12:00 से 3:00 तथा 3:00 से 6:00 समय अंतराल में निर्धारित समय अवधि के प्रशिक्षण के बाद भारत सरकार द्वारा तय सुधा सब्सिडी के आधार पर प्रशिक्षित महिला अभ्यर्थियों को एक-एक सोलर चरखा दिया जाएगा. मौके पर अरविंद कुमार ,रामकरण कुमार, अजय यादव ,अनिल सिंह, मिंटू सिंह ,शंभू सिंह, अरविंद सिंह, नवल पासवान ,संदीप भारती ,अंचलाधिकारी मनीष कुमार ,प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार ,प्रखंड कृषि पदाधिकारी उमाकांत आदि लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन