ePaper

शस्त्रों की अनुज्ञप्ति का हुआ भौतिक सत्यापन

Updated at : 02 Aug 2017 6:31 AM (IST)
विज्ञापन
शस्त्रों की अनुज्ञप्ति का हुआ भौतिक सत्यापन

बरबीघा (शेखपुरा) : मंगलवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्थानीय एवं जयरामपुर थानों में शस्त्र अनुज्ञप्ति धारकों के शस्त्र और कारतूसों का भौतिक सत्यापन किया गया. अवर निरीक्षक चमनलाल पिंगुआ ने बताया कि प्रतिनियुक्त पदाधिकारी बीडीओ पंकज कुमार एवं थानाध्यक्ष के द्वारा कुल 58 शस्त्र अनुज्ञप्ति धारकों में 40 लोगों ने अपने-अपने शस्त्र और […]

विज्ञापन

बरबीघा (शेखपुरा) : मंगलवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्थानीय एवं जयरामपुर थानों में शस्त्र अनुज्ञप्ति धारकों के शस्त्र और कारतूसों का भौतिक सत्यापन किया गया.

अवर निरीक्षक चमनलाल पिंगुआ ने बताया कि प्रतिनियुक्त पदाधिकारी बीडीओ पंकज कुमार एवं थानाध्यक्ष के द्वारा कुल 58 शस्त्र अनुज्ञप्ति धारकों में 40 लोगों ने अपने-अपने शस्त्र और कारतूसों का सत्यापन करा लिया है, जबकि शेष 18 लोग वंचित रह गये हैं. उसी प्रकार जयरामपुर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी संतोष कुमार की मौजूदगी में कुल 18 अनुज्ञप्ति शस्त्र धारकों में मात्र पांच लोगों के द्वारा अपने-अपने शस्त्रों और कारतूसों का सत्यापन कराया गया है.
थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रशासन के द्वारा पुन: तीन अगस्त को शेष बचे अनुज्ञप्ति धारकों को भौतिक सत्यापन के लिए अंतिम अवसर दिया जायेगा. बताते चलें कि नगर पर्षद के छह अगस्त के आसन्न चुनाव को देखते हुए अनुज्ञप्ति शस्त्र धारकों का भौतिक सत्यापन
कराया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन