ePaper

महिला को देवर ने पीटा, जख्मी

Updated at : 24 Jul 2017 1:11 AM (IST)
विज्ञापन
महिला को देवर ने पीटा, जख्मी

शेखपुरा : टाउन थाना क्षेत्र के चकदीवार मोहल्ले में सास-ससुर की सेवा करने वाली गायत्री को उसके ही देवर ने बेरहमी से पिटाई कर दी. इस घटना में गंभीर अवस्था में जख्मी पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. मौके पर चकदीवान मोहल्ला निवासी पति पप्पू पासवान ने अपने ही छोटे भाई योगेंद्र […]

विज्ञापन

शेखपुरा : टाउन थाना क्षेत्र के चकदीवार मोहल्ले में सास-ससुर की सेवा करने वाली गायत्री को उसके ही देवर ने बेरहमी से पिटाई कर दी. इस घटना में गंभीर अवस्था में जख्मी पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. मौके पर चकदीवान मोहल्ला निवासी पति पप्पू पासवान ने अपने ही छोटे भाई योगेंद्र पासवान पर मारपीट का आरोप लगाया है. इस घटना को लेकर पीड़ित पप्पू पासवान ने बताया कि वह रोजी रोटी की तलाश में पिछले कई वर्षों से हरियाणा में रहते हैं.

प्रत्येक वर्ष तीन माह के लिए जब घर वापस लौटते हैं तब उनकी पत्नी के साथ बार-बार मारपीट किया जाता है. उन्होंने बताया कि घर में बुजुर्ग माता-पिता की जब पीड़िता सेवा करती है तो इसी को लेकर खुन्नस पालने वाले आरोपित के द्वारा अक्सर मारपीट की घटना को अंजाम दिया जाता है.

देर शाम हुई घटना में भी आरोपी ने मारपीट की इस घटना को लेकर टाउन थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि आपसी विवाद के कारण हुए मारपीट की इस घटना में पीडि़त पक्ष के द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी है. इसके बावजूद भी दोनों पक्षों के बीच शांति सुलह के लिए सामाजिक पहलकदमी की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन