देवघर से पूजा कर लौट रहे 65 कांवरिये भी फंसे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jul 2017 3:32 AM
शेखपुरा : अनियंत्रित आल्टो कार के द्वारा कुचलकर 18 लोगों को जख्मी करने के बाद यातायात ठप करने की घटना में राहगीरों को घंटों रोक कर रखा. जाम में फंसे कांवरियों में यूपी के बलिया जिले से आये करीब 65 श्रद्धालु जब देवघर से वापसी के दौरान सड़क जाम में फंस गये तब भूख के […]
शेखपुरा : अनियंत्रित आल्टो कार के द्वारा कुचलकर 18 लोगों को जख्मी करने के बाद यातायात ठप करने की घटना में राहगीरों को घंटों रोक कर रखा. जाम में फंसे कांवरियों में यूपी के बलिया जिले से आये करीब 65 श्रद्धालु जब देवघर से वापसी के दौरान सड़क जाम में फंस गये तब भूख के मारे वहीं नेमदार चौक स्थित मंदिर में अपना डेरा डाल दिया.
इस मौके पर सामूहिक रुप से कांवरियों ने चावल,लिट्टी व अन्य खाद्य सामग्री पकायी. इस मौके पर यूपी के बलिया जिले से आये कांवरिया देवव्रत यादव ने बताया कि शिव मंदिर में जलाभिषेक के बाद देवघर से वापसी के दौरान जैसे ही शेखपुरा-बरबीघा सड़क मार्ग के नेमदारगंज गांव पहुंचे, तब वहां सड़क हादसे से आक्रोशित ग्रामीण यातायात को ठप कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










