ePaper

बच्चे की मौत के बाद भड़का गुस्सा

Updated at : 14 Jul 2017 4:24 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चे की मौत के बाद भड़का गुस्सा

हादसा. दादा के साथ पढ़ने के लिए स्कूल जा रहा था छात्र, रोड़ेबाजी में तीन पुलिसकर्मी जख्मी एसपी के आश्वासन के बाद स्थिति नियंत्रित बरबीघा : गुरुवार की सुबह स्कूल जाने के दौरान 10 वर्षीय मासूम छात्र की ट्रैक्टर से कुचलकर घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद घंटों तक बरबीघा रणक्षेत्र में […]

विज्ञापन

हादसा. दादा के साथ पढ़ने के लिए स्कूल जा रहा था छात्र, रोड़ेबाजी में तीन पुलिसकर्मी जख्मी

एसपी के आश्वासन के बाद स्थिति नियंत्रित
बरबीघा : गुरुवार की सुबह स्कूल जाने के दौरान 10 वर्षीय मासूम छात्र की ट्रैक्टर से कुचलकर घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद घंटों तक बरबीघा रणक्षेत्र में बदल गया. ग्रामीणों के द्वारा ट्रैक्टर को आग के हवाले कर स्कूल परिसर में छिपे ट्रैक्टर के ड्राइवर और खलासी को बाहर निकालकर दंडित करने के प्रयास में घंटों स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ जिला स्तरीय पदाधिकारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नालंदा जिले के सारे थाना अंतर्गत बेदौली गांव निवासी चंदन सिंह का 10 वर्षीय बेटा प्रियांशु कुमार अपने 7 वर्षीय भाई तथा दादा नुनु लाल सिंह के साथ राजराजेश्वर उच्च विद्यालय के प्राइमरी सेक्शन जा रहा था.
उन्होंने बताया कि महावीर चौक के कुछ कदम पहले ही एक बोलेरो के द्वारा साइकिल में ठोकर मार देने के कारण नुनू लाल सिंह अपने दोनों बच्चों के सहित सड़क पर गिर पड़े. विपरीत दिशा से आती एक ट्रैक्टर ने बचाने का लाख प्रयास किया बावजूद उसका बड़ा चक्का प्रियांशु के शरीर पर पड़ गया. अचानक घटी इस घटना में किस्मत से नुनु लाल सिंह तथा छोटा पोता तो बाल बाल बच गये,लेकिन प्रियांशु बुरी तरह से कुचले जाने के कारण घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.घटनास्थल से मृतक के गांव की निकटता के कारण सूचना पहुंचते ही दर्जनों लोग महावीर चौक पर पहुंच गये और अन्य स्थानीय लोगों के द्वारा भी पीड़ित परिवार के साथ सहानुभूति दर्शाते हुए सड़क जाम कर दिया गया. इधर ट्रैक्टर का ड्राइवर और खलासी मौजूद लोगों से अपनी जान बचाने के लिए बगल में स्थित राजराजेश्वर उच्च विद्यालय में घुस गये.
चालक और खलासी को विद्यालय परिसर से निकालकर दंडित करने तथा पुलिस परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा बरबीघा -बिहारशरीफ राष्ट्रीय उच्च पथ व बरबीघा वारसलीगंज स्टेट हाइवे पर घंटों तक बवाल काटा गया. सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारियों के कड़े रुख को देखकर ग्रामीणों द्वारा ट्रैक्टर में आग लगाया गया. वहीं पास से गुजर रहे ट्रक का शीशा तोड़ दिया गया. पुलिस बल को लेकर आयी वैन को गड्ढे में धकेल कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया.घटना की सूचना मिलते ही बीडीओ डॉ राघवेंद्र कुमार, सीओ मनीष कुमार, थानाध्यक्ष नवीन कुमार, मिशन ओपी प्रभारी सुजीत कुमार, जय रामपुर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार, केवटी ओपी प्रभारी पवन कुमार, शेखोपुरसराय थानाध्यक्ष अनिल कुमार साहू आदि ने स्थिति को नियंत्रण में लेने का प्रयास किया.
परंतु आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा तत्काल मुआवजा राशि का भुगतान तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई को लेकर पुलिस कप्तान राजेंद्र कुमार भील को बुलाने की मांग पर अड़े रहे. ग्रामीणों को समझाने के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ा रुख अख्तियार करने पर आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा रोड़ेबाजी भी की गयी. जिसमें जयरामपुर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार का सिर फट गया. जबकि तीन अन्य पुलिसकर्मी बुरी तरह जख्मी हो गये.
मौत के बाद स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए पहुंचे स्थानीय थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नवीन कुमार के द्वारा अशांति की स्थिति में विद्यालय से अपने बच्चे को ले जाने के लिए आये एक अभिभावक को बुरी तरह से पीट कर जख्मी कर दिया. इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन और भी भड़क गया, जिसका नतीजा यह हुआ कि पुलिस कप्तान राजेंद्र कुमार भील के सामने बदसलूकी किया.
, जिसका वीडियो वायरल हो गया.
छह घंटे तक बीच सड़क पर बिलखते रहे परिजन
मौत हो जाने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों के द्वारा मुख्य मार्गों पर हंगामे को लेकर ना केवल प्रशासन बल्कि मृतक के परिजनों को भी घंटों बीच सड़क पर रहना पड़ा. बाल-बाल बचे मृतक के छोटे भाई व दादा नुनु लाल सिंह जहां विछिप्त अवस्था में सड़क पर लेटे थे. वही मृतक बच्चे की मां दादी पिता एवं अन्य परिजन के चीत्कार से घटनास्थल पर मौजूद सभी की आंखें नम हो गयी. आक्रोशित ग्रामीणों के साथ पुलिस कप्तान राजेंद्र कुमार भील की हुई वार्ता के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. वहीं स्कूल परिसर में जान बचाने के लिए छिपे ट्रैक्टर के ड्राइवर और खलासी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन