आरोपित अस्पताल प्रबंधक की नहीं हुई बरखास्तगी
Updated at : 13 Jul 2017 4:04 AM (IST)
विज्ञापन

गिरफ्तारी के भय से फरार है प्रबंधक शेखपुरा : सरकारी राशि गबन के आरोपित बरबीघा रेफरल अस्पताल में पदस्थापित अस्पताल प्रबंधक सरोज कुमार गिरफ्तारी के भय से फरार हो गये हैं. हालांकि मामला डीएम के पास आते ही अस्पताल प्रबंधक को बरखास्त करने का आदेश दिया था. लेकिन जिला के स्वास्थ्य महकमा डीएम के आदेश […]
विज्ञापन
गिरफ्तारी के भय से फरार है प्रबंधक
शेखपुरा : सरकारी राशि गबन के आरोपित बरबीघा रेफरल अस्पताल में पदस्थापित अस्पताल प्रबंधक सरोज कुमार गिरफ्तारी के भय से फरार हो गये हैं. हालांकि मामला डीएम के पास आते ही अस्पताल प्रबंधक को बरखास्त करने का आदेश दिया था. लेकिन जिला के स्वास्थ्य महकमा डीएम के आदेश को नजरअंदाज किया जा रहा है.
दरअसल, पहले यह प्रबंधक भभुआ जिला में पदस्थापित थे. वहीं वर्ष 2009 से लेकर 2013 की अवधि में परिवार कल्याण योजना में बड़ी रकम का घोटाला किया गया. मामला निगरानी में जाने के बाद गबन का मामला सत्य पाये जाने पर इस अस्पताल प्रबंधक पर गबन का मामला दर्ज किया गया. भभुआ डीएम के द्वारा इस अस्पताल प्रबंधक को पद से भी बर्खास्त कर दिया गया, पर अस्पताल प्रबंधक ने स्थानीय जिला स्वास्थ्य महकमा से घालमेल कर फरारी में ही बरबीघा अस्पताल में नौकरी कर ली.
अब जब निगरानी की टीम इस आरोपित अस्पताल प्रबंधक की गिरफ्तारी के लिए शेखपुरा पहुंची. तब इस मामले का भंडाफोड़ हो गया. फिलहाल आरोपित फरार हो गये़ कार्रवाई की बात पूछे जाने पर सीएस डॉ. मृगेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि गबन का मामला संज्ञान में आने के बाद अस्पताल प्रबंधक को नोटिस दिया गया है. नोटिस का जवाब अभी तक नहीं दिया गया है. सीएस ने कहा कि बरखास्तगी के लिए डीएम के पास फाइल बढ़ाई जायेगी. गौरतलब है कि डीएम के द्वारा आठ जुलाई को ही बरखास्त करने का आदेश दिया गया था, पर अब तक इस अस्पताल प्रबंधक पर कार्रवाई नहीं की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




