ePaper

लालू से नीतीश को अलग होने की जरूरत

Updated at : 12 Jul 2017 4:36 AM (IST)
विज्ञापन
लालू से नीतीश को अलग होने की जरूरत

डिप्टी सीएम को बरखास्त करने की सांसद चिराग ने सीएम से की मांग शेखपुरा : बिहार में महागठबंधन की सरकार को लेकर चल रहे राजनीतिक हलचल के बीच जमुई सांसद व लोजपा नेता चिराग पासवान ने बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की बरखास्तगी की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग की है. उन्होंने कहा कि […]

विज्ञापन

डिप्टी सीएम को बरखास्त करने की सांसद चिराग ने सीएम से की मांग

शेखपुरा : बिहार में महागठबंधन की सरकार को लेकर चल रहे राजनीतिक हलचल के बीच जमुई सांसद व लोजपा नेता चिराग पासवान ने बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की बरखास्तगी की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग की है. उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री जिस प्रकार भ्रष्टाचार के खिलाफ देशभर में अपनी साफ-सुथरी छवि स्थापित की है. वैसे में जरूरत है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के दागी परिवार से खुद को अलग कर लें.
सांसद चिराग पासवान शेखपुरा के सर्किट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन के राजद को छोड़ कर एनडीए में शामिल होते हैं,
तो लोजपा उनका पूरा-पूरा समर्थन करेगी. बिहार के राजनीतिक हलचल के बीच उन्होंने यह भी कहा कि अगर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भ्रष्टाचार की जद में घिरे प्राथमिकी अभियुक्त राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के परिवार से समझौता करते हैं तो यह उनकी खुद की कमजोरी होगी. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में संलिप्त होने के बाद उन्होंने अपने कई मंत्रियों और विधायकों पर त्वरित कार्यवाही की है. लेकिन शायद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का पुत्र होने के कारण बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के विरुद्ध बरखास्तगी की कार्रवाई नहीं की जा रही है.
उन्होंने कहा भ्रष्टाचार के विरुद्ध उपमुख्यमंत्री की कार्यवाही में मुख्यमंत्री जितनी देर करेंगे उतने ही सवालों के घेरे में भी घिरते जायेंगे. सांसद ने यह भी कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की कार्यशैली शुरू से ही सर्वविदित है. पहले भी भ्रष्टाचार के आरोपित होने के बाद भी उन्होंने इस्तीफा देना मुनासिब नहीं समझा. इतना ही नहीं जब वे जेल गये तब उन्होंने अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री की कुरसी सौंप दी. मंगलवार को सांसद शेखपुरा पहुंच कर आधा दर्जन गांवों का भ्रमण किया.
इस मौके पर लोजपा जिलाध्यक्ष चंदन यादव, पार्टी नेता सोनी पासवान, सांसद प्रतिनिधि शेखर पासवान, भाजपा नेता नवल पासवान, संजय कुमार उर्फ कारु सिंह, विभूति सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन