पटना के डीसीएलआर के शेखपुरा के सुगिया स्थित पैतृक घर में हुई कुर्की-जब्ती
Updated at : 11 Jul 2017 10:19 PM (IST)
विज्ञापन

शेखोपुरसराय : विद्युत विभाग की जमीन की सुनवाई के दौरान निजी करार देने के आरोपित डीसीएलआर मिथिलेश कुमार सिंह के शेखपुरा के सुगिया स्थित पुश्तैनी घर में पुलिस ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की. शेखोपुरसराय थानाध्यक्ष अनिल साहू के नेतृत्व में पटना पुलिस ने छापेमारी कर डीसीएलआर के घर की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई कर हजारों रुपये […]
विज्ञापन
शेखोपुरसराय : विद्युत विभाग की जमीन की सुनवाई के दौरान निजी करार देने के आरोपित डीसीएलआर मिथिलेश कुमार सिंह के शेखपुरा के सुगिया स्थित पुश्तैनी घर में पुलिस ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की. शेखोपुरसराय थानाध्यक्ष अनिल साहू के नेतृत्व में पटना पुलिस ने छापेमारी कर डीसीएलआर के घर की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई कर हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति को जब्त कर लिया.
शेखोपुरसराय पुलिस के सहयोग से पत्रकार थाने की पुलिस ने की कार्रवाई
शेखोपुरसराय थानाध्यक्ष ने बताया कि पटना में विद्युत बोर्ड की जमीन से जुड़ी सुनवाई के विवाद को लेकर पत्रकार नगर थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी मामले में डीसीएलआर के अलावा स्थानीय अंचलाधिकारी एवं अमीन को भी अभियुक्त बनाया गया था. मामले में आरोपित अंचलाधिकारी एवं अमीन को गिरफ्तार कर लिया गया था. लेकिन, आरोपित डीसीएलआर फरार चल रहे है. इसी कड़ी में मंगलवार की देर शाम शेखोपुरसराय पुलिस के सहयोग से कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गयी.
खिड़की-दरवाजे समेत सभी सामाज किये गये जब्त
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पटना के डीसीएलआर मिथिलेश कुमार सिंह लंबे समय से गांव में नहीं रहते थे. इस कारण खाली पड़े हिस्से के मकान में खिड़की एवं दरवाजे समेत अन्य सामग्रियों को जब्त किया गया. हालाकि, अन्य हिस्सेदार इसी गांव में रहते हैं. पटना से पहुंची पुलिस ने सुगिया गांव में आरोपित डीसीएलआर के हिस्से के मकान में कुर्की-जब्ती पर खिड़की-दरवाजे समेत अन्य सामग्री जब्त कर ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




