अवैध उत्खनन के खिलाफ छापेमारी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jul 2017 6:32 AM

विज्ञापन

कार्रवाई. डीएम के निर्देश पर महुली ओपी पुलिस सतर्क छापेमारी के दौरान दो ट्रैक्टरों को किया जब्त बालू घाट की बंदोबस्ती पर रोक लगी है कार्रवाई के लिए विभाग को लिखा जायेगा शेखपुरा : एक तरफ जहां राज्य सरकार ने बालू के उत्खनन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया है. वहीं जिले में बालू […]

विज्ञापन

कार्रवाई. डीएम के निर्देश पर महुली ओपी पुलिस सतर्क

छापेमारी के दौरान दो ट्रैक्टरों को किया जब्त
बालू घाट की बंदोबस्ती पर रोक लगी है
कार्रवाई के लिए विभाग को लिखा जायेगा
शेखपुरा : एक तरफ जहां राज्य सरकार ने बालू के उत्खनन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया है. वहीं जिले में बालू माफियाओं की सक्रियता कम होने का नाम नहीं ले रहा है. इसी कड़ी में अरियरी के महुली स्थित कौड़ीहारी नदी से अवैध बालू खनन के मामले में डीएम दिनेश कुमार के निर्देश पर लंबे अरसे के बाद महुली पुलिस की नींद टूटी और शनिवार को छापेमारी अभियान चलाया गया. महुली पुलिस ने छापेमारी के दौरान दो ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया.
दरअसल कौड़ीहारी नदी से अवैध बालू खनन करने के मामले में पिछले एक सप्ताह से सोहदी गांव के दो गुटों के बीच तनाव की स्थिति थी. इसी कड़ी में किसी ग्रामीण के द्वारा जिलाधिकारी को जब इसकी सूचना दी गयी तब जिलाधिकारी ने इस दिशा में एसपी को इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने को कहा. ओपी प्रभारी राम पासवान ने सुरक्षा बलों के साथ छापेमारी के दौरान सोहंदी गांव स्थित नदी से बालू लदा एक ट्रैक्टर, जबकि दूसरा ट्रैक्टर नदी किनारे बालों के लिए खड़ी अवस्था में जब्त कर लिया.
अवैध उत्खनन के बारे में क्या कहते हैं लोग :
महुली के कौड़ीहारी नदी से बालू की अवैध निकासी को लेकर राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह ने कहा कि उक्त बालू घाट की बंदोबस्ती पर रोक लगा कर खनन विभाग ने स्थानीय लोगों के समक्ष विवाद का एक कारण खड़ा कर दिया है. बंदोबस्ती नहीं होने के कारण लोग अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए बालू का अवैध उत्खनन कर लेते हैं.
ऐसी स्थिति में आये दिन ग्रामीणों के बीच तनाव की स्थिति हो जाती है और कौडि़हारी नदी में पिछले एक दशक से बालू की आमद में कमी तो आयी है लेकिन इसकी बंदोबस्ती नहीं किया जाना क्षेत्रीय लोगों के लिए परेशानी का सबब है. महुली के कौड़ीहारी नदी में बालू घाट की बंदोबस्ती से जुड़ी कोई निर्देश विभाग से प्राप्त नहीं है. इस माले को लेकर छानबीन की जायेगी. साथ हुई स्थिति के अनुसार अग्रेतर कार्रवाई के लिए विभाग को प्रस्ताव भेजा जायेगा.
क्या है बालू घाट की स्थिति :
अरियरी प्रखंड के महुली स्थित कौड़ीहारी नदी बालू घाट का पिछले लंबे समय से नियमित बंदोबस्ती हुआ करता था, लेकिन पिछले पांच सालों से उक्त नदी की बंदोबस्ती को रोक दिया गया. खनन विभाग ने उक्त बालू घाट में आमद कम हो जाने का कारण बता कर इसकी बंदोबस्ती रोकने की अनुशंसा की थी. इस कारण विभाग ने उक्त नदी में बालू उत्खनन के बंदोबस्ती पर रोक लगा दिया, लेकिन पिछले लंबे अरसे से उक्त नदी से बालू का अवैध उत्खनन जारी है.
स्थानीय जानकारों की मानें तो पिछले एक माह से बालू माफिया प्रतिदिन 30 से 40 ट्रैक्टर बालू की निकासी कर रहे थे एवं नदी से बालू की निकासी कर शेखपुरा-आढ़ सड़क मार्ग अरियरी मोड़ से महुली होते हुए फूलचोढ़ तक विभिन्न सथानों पर बालू का अवैध भंडारण भी किया गया. इसी कड़ी में पिछले एक सप्ताह से युद्ध स्तर पर नदी से बालू माफियाओं के द्वारा बड़ी मात्रा में बालू की निकासी की जा रही थी, लेकिन बालू निकासी के इसी कड़ी में गांव के दो गुटों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. इसी दिशा में जिलाधिकारी के पहलकदमी पर पहली बार उक्त कौड़ीहारी नदी से बालू की अवैध निकासी रोकने को लेकर कार्रवाई की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन