ePaper

बिहार : शेखपुरा में दबंगों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, पुत्र की मौत

Updated at : 06 Jul 2017 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : शेखपुरा में दबंगों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, पुत्र की मौत

शेखपुरा. बिहार के शेखपुरामें सिरारी ओपी अंतर्गत गगरी गांव में पुराने भूमि विवाद को लेकर दबंगों ने पिता-पुत्र पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस घटना मेंपुत्रकी मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि गंभीर अवस्था में जख्मी पिता को इलाज के लिए सदर अस्पतालभरती कराया गया है. घटना की सूचना मिलने पर जैसे ही सिरारी […]

विज्ञापन

शेखपुरा. बिहार के शेखपुरामें सिरारी ओपी अंतर्गत गगरी गांव में पुराने भूमि विवाद को लेकर दबंगों ने पिता-पुत्र पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस घटना मेंपुत्रकी मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि गंभीर अवस्था में जख्मी पिता को इलाज के लिए सदर अस्पतालभरती कराया गया है. घटना की सूचना मिलने पर जैसे ही सिरारी ओपी प्रभारी घटनास्थल पहुंचे वैसे ही घटना से आक्रोशित परिजनों ने पुराने भूमि विवाद में स्थानीय पुलिस पर मनमानी करने का आरोप लगा कर नोकझोंक करने लगे. हालांकि मौके पर मौजूद ग्रामीणों की पहल से मामला शांत हो गया.

घटनास्थल की जानकारी देते हुए ओपी प्रभारी ने बताया कि इस घटना में गगरी गांव निवासी बाल्मीकि यादव एवं उनके पुत्र को अपराधियों ने गोली मारी थी. जिसमें 12 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार की घटनास्थल पर मौत हो गई. अपराधियों पहले सोनू के पीठ में गोली मारी थी. जबकि उसके पिता बाल्मीकि यादव के दहिना हाथ में गोली लगने से उसे गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल लाया गया.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों पिता-पुत्र बगल के सुल्तानपुर गांव से दूध लेकर साइकिल से वापस अपना गांव लौट रहे थे. इसी क्रम में गांव के सरकारी स्कूल के समीप दोनों पिता-पुत्र को निशाना बनाकर अपराधियों ने गोली मार दी. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है. ओपी प्रभारी ने बताया कि घटना को लेकर फिलहाल अपराधियों की पहचान नहीं हो सकी है. मामले की छानबीन की जा रही है. गुरुवार की देर शाम हुई इस घटना के बाद नगरी गांव में मातमी सन्नाटा छा गया. वहीं भूमि विवाद को लेकर हुई हत्या को लेकर परिजनों में आक्रोश देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें… पत्नी और ससुर को मारकर पहले किया घायल, फिर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती भी कराया, उसके बाद…

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन