शिवहर में बूथ पर पहुंचे मतदानकर्मी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

शिवहर : नगर पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए मतदान कर्मी बूथों पर पहुंच गये हैं. मतदान को लेकर प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. पूरा शहर सैनिक छावनी में तब्दील हो गया है. नबाव उच्च विद्यालय मतदान केंद्र को मॉडल मतदान केंद्र बनाया गया है. 15 वार्ड में होने वाले मतदान […]
विज्ञापन
शिवहर : नगर पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए मतदान कर्मी बूथों पर पहुंच गये हैं. मतदान को लेकर प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है.
पूरा शहर सैनिक छावनी में तब्दील हो गया है. नबाव उच्च विद्यालय मतदान केंद्र को मॉडल मतदान केंद्र बनाया गया है. 15 वार्ड में होने वाले मतदान को लेकर 19 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. शांतिपूर्ण मतदान के लिए सात गश्ती दल,19 स्टेटिक दल को प्रतिनियुक्त किया गया है. दो जोन व चार सेक्टर में बांट कर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराया जा रहा है. शांतिपूर्ण मतदान के लिए 32 से अधिक पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है.
सभी बूथों पर अर्द्धसैनिक बल व सैफ के जवान को लगाया गया है. सभी 19 बूथों पर 19 मतदान दल को भेजा गया है. जबकि दो मतदान दल को सुरक्षित रखा गया है. मतदान के समय के बारे में एसडीओ अफाक अहमद ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे से पांच बजे तक होगा. मतदान इवीएम मशीन के द्वारा होगा. मतदान के दौरान नगर पंचायत चुनाव में किस्मत आजमा रहे 106 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कुल 17888 मतदाता करेंगे. इधर मतदान के पूर्व संध्या में पुलिस गश्ती तेज रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










