बिल जमा नहीं करने पर 40 से स्पष्टीकरण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Mar 2017 5:05 AM
विज्ञापन
बोखड़ा : प्रखंड क्षेत्र स्थित बीआरसी, नयाटोला में आयोजित सभी 75 विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों की गुरुगोष्ठी का समापन गुरुवार को हो गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता बीआरसीसी दिलीप कुमार ने की. इस दौरान सरकार द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्ति व पोशाक राशि योजना से संबंधित पंजी व कागजात जमा नहीं किये जाने पर प्रधान शिक्षकों […]
विज्ञापन
बोखड़ा : प्रखंड क्षेत्र स्थित बीआरसी, नयाटोला में आयोजित सभी 75 विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों की गुरुगोष्ठी का समापन गुरुवार को हो गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता बीआरसीसी दिलीप कुमार ने की.
इस दौरान सरकार द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्ति व पोशाक राशि योजना से संबंधित पंजी व कागजात जमा नहीं किये जाने पर प्रधान शिक्षकों को फटकार लगायी गयी. साथ हीं उनसे इस बात का स्पष्टीकरण पूछा गया कि निर्देश के बावजूद 75 फीसदी हाजिरी वाले बच्चे व उनके बैंक खाता नंबर समेत अन्य संबंधित विपत्र अब तक किस परिस्थिति में जमा नहीं कराया गया.
24 घंटे में देना है जवाब : बीआरसीसी श्री कुमार ने बताया कि 75 में से 40 प्रधान शिक्षक ऐसे हैं जो अब तक विपत्र जमा नहीं करा सके हैं. ऐसे शिक्षकों से 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा गया है. ऐसा नहीं करने पर उनका वेतन बंद करने की कार्रवाई की जायेगी.
ऐसे शिक्षकों में प्राथमिक विद्यालय बलुआहा, बनौल उर्दू, इनामात, पोखरैरा, जिल्ला टोला, बलासात, मध्य विद्यालय पतनुका, सिंगाचोरी, बुधनगरा बालक, हरिनगर बढ़ई टोला व बुधनगरा मुस्लिम टोल समेत अन्य के प्रधान शिक्षक शामिल हैं, उन्हें पत्र भेज दिया गया है. वहीं, एमडीएम प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि सभी रसोइया को आधार से जोड़ने की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करें, अन्यथा भुगतान नहीं हो पायेगा. मौके पर विजय कुमार, मो इकराम, पंकज पवन, शिवमंगल कुमार, रामकिशोर पासवान, विक्की, मिथलेश सहनी, अर्धेन्दु शेखर प्रतिहस्त, इम्तियाज मौजूद थे.
अज्ञात चोर के विरुद्ध प्राथमिकी : सुरसंड.श्रीखंडी भिट्ठा निवासी उग्रनारायण झा के आवेदन पर स्थानीय थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. कहा है कि पुत्री की इलाज को दिल्ली गये थे. इसी बीच अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर 1.60 लाख की सामग्री की चोरी कर ली गयी.
पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










