अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले - बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये
अनुराग ठाकुर
Anurag Thakur: बंगाल के उत्तर 24 परगना के नैहाटी विधानसभा में परिवर्तन यात्रा के तहत एक जनसभा को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला.
मुख्य बातें
Anurag Thakur: बैरकपुर. पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि ममता बनर्जी बंगाल में एक तरफ राष्ट्रपति और राज्यपाल का विरोध करती हैं, तो दूसरी तरफ घुसपैठियों व माफियाओं का स्वागत करती हैं. अनुराग ठाकुर ने कहा कि ममता राज्य की मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि माफिया, जिहादियों और घुसपैठियों की कायदे आजम हैं. बंगाल की अस्मिता व संसाधनों की रक्षा के लिए तृणमूल सरकार का जाना व भाजपा सरकार का आना नितांत आवश्यक है.
बंगाल की अस्मिता बचाने के लिए तृणमूल का जाना जरूरी
अनुराग ठाकुर ने कहा कि राज्य विधानसभा चुनाव बांग्ला स्वाभिमान, बांग्ला संस्कृति और बंगाल के अस्तित्व की रक्षा का चुनाव है. बंगाल में लंबे समय से बांग्लादेशी घुसपैठ जारी है. कांग्रेस से लेकर माकपा और तृणमूल ने योजनाबद्ध तरीके से बंगाल में बांग्लादेशियों की घुसपैठ करवाया, क्योंकि ये घुसपैठिये इनके लिए वोट बैंक हैं और इनके ही सहारे यह चुनाव जीतते हैं.
बंगाल में बेटियां सुरक्षित नहीं
अनुराग ठाकुर ने कहा कि तृणमूल के राज में स्कूल-कॉलेज तक में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं. पीड़ितों को न्याय के लिए बार-बार कोर्ट के चक्कर काटने पड़ते हैं. माकपा और तृणमूल, दोनों ने बंगाल पर 50 साल तक राज किया. बंगाल पिछले पांच दशकों से कुशासन झेल रहा है. आज बंगाल को सुशासन की जरूरत है. अगर बंगाल को सुशासन के दो दशक मिलते हैं, तो बंगाल को भारत के सबसे विकसित राज्य बनने से कोई नहीं रोक सकता है और यह सुशासन सिर्फ और सिर्फ भाजपा ही दे सकती है.
बंगाल की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बंगाल में हिंदू असुरक्षित
उन्होंने कहा कि आज बंगाल में हिंदू सुरक्षित नहीं हैं. हमारे मंदिर सुरक्षित नहीं हैं. हमारी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं. जज सुरक्षित नहीं हैं. राज्य सुरक्षित नहीं है, यहां तक कि गाय-बैल भी सुरक्षित नहीं हैं. बंगाल के विकास का झूठा सपना दिखाकर सत्ता में आयीं ममता दीदी ने बीते 15 साल में कर्ज के दलदल में पहुंचा दिया है. कर्ज के मामले में पश्चिम बंगाल देशभर में पहले स्थान पर है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल पर आठ लाख करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज है.
बंगाल के कल्याण के लिए प्रयासरत मोदी सरकार
बंगाल को बर्बाद करने में ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल ने कोई कसर नहीं छोड़ी है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बंगाल के कल्याण के लिए पूरी मेहनत कर रही है. सभा में मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर, बैरकपुर के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह, बैरकपुर सांगठनिक जिला भाजपा के अध्यक्ष तापस घोष, भाजपा नेता कौस्तुभ बागची समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.
Also Read: बंगाल के इन इलाकों में आज होगी परिवर्तन यात्रा, कई बड़े नेता करेंगे जनता को संबोधित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




