पूर्णिया से मुजफ्फरपुर तक मौसम का यू-टर्न, 27 जिलों में आंधी-बारिश और ठनका का येलो अलर्ट

Bihar Weather
Bihar Weather: बिहार में गर्मी बढ़ने के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है. पूर्णिया, मुजफ्फरपुर और जमुई समेत 27 जिलों में आज आंधी, बारिश और ठनका का येलो अलर्ट जारी किया गया है. 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है, जिससे लोगों और किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
Bihar Weather: बिहार में सर्दी लगभग खत्म हो चुकी है और तापमान तेजी से बढ़ रहा है. IMD ने सोमवार को राज्य के कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है.
उत्तर और पूर्वी बिहार के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है.
रात से बदला मौसम, कई जिलों में छाए बादल
रविवार देर रात से ही बिहार के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया. पूर्णिया, किशनगंज और अररिया समेत सीमांचल के इलाकों में आसमान में बादल छाने लगे. सोमवार सुबह से राजधानी पटना में भी हल्के बादल देखने को मिले और कुछ जगहों पर बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार दिन में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सबसे ज्यादा असर पूर्णिया से लेकर मुजफ्फरपुर और जमुई तक के इलाकों में देखने को मिल सकता है. इन क्षेत्रों के आसपास के करीब 18 जिलों में तेज हवा, गरज-चमक और बारिश की स्थिति बन सकती है. इसी वजह से इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर और पूर्वी बिहार के कई जिलों में बिजली गिरने की भी आशंका है.
30-40 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा
सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, खगड़िया और मुंगेर जैसे जिलों में तेज हवाएं चलने की संभावना है. यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके आ सकते हैं और इसके साथ बारिश भी हो सकती हैं.
पटना समेत कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी के आसार
वैशाली, पटना, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. यहां कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, हालांकि इन जिलों के लिए फिलहाल कोई बड़ी चेतावनी जारी नहीं की गई है.
11 मार्च तक ऐसा ही रह सकता है मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में मौसम का यह बदला हुआ मिजाज 11 मार्च की रात तक बना रह सकता है. इस दौरान कई जिलों में बीच-बीच में बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है. 12 मार्च के बाद मौसम के फिर सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है.
रविवार को राज्य का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस कैमूर में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 17.5 से 23 डिग्री के बीच रहा. मौसम के इस बदलाव से कुछ इलाकों में दिन के तापमान में हल्की गिरावट भी देखने को मिल सकती है.
Also Read: बिहार में 30-40 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा, 15 से ज्यादा जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




