ePaper

सपने में मिठाई खाना क्यों माना जाता है बेहद शुभ? जानिए इसके छुपे मायने

Updated at : 08 Mar 2026 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
meaning of eating sweets in dreams

सपने में मिठाई खाने का अर्थ AI image

Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपनों में दिखने वाली हर चीज का कोई न कोई खास मतलब होता है. कई बार ये सपने हमारे जीवन में आने वाली खुशियों, सफलता और पॉजिटिव बदलावों का संकेत देते हैं. अगर आप सपने में खुद को मिठाई खाते हुए देखते हैं, तो इसके पीछे भी कुछ खास संकेत छुपे हो सकते हैं. जानिए स्वप्न शास्त्र इसके बारे में क्या कहता है.

विज्ञापन

Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र के बारे में आपको बताएं तो यह एक प्राचीन विद्या है जिसमें हमें सपनों का अर्थ बताया गया है. इसके अनुसार हम सपने में जिन भी चीजों को देखते हैं उसका कोई खास अर्थ जरूर होता है. कई बार ये सपने जीवन में होने वाले पॉजिटिव बदलावों के बारे में सूचित करते हैं तो कई बार ऐसा भी होता है कि यह हमारे जीवन में आने वाली परेशानियों की तरह इशारा करते हैं. इसी स्वप्न शास्त्र में खुद को मिठाई खाते हुए देखने का भी अर्थ बताया गया है. अगर आप भी सपने में खुद को मिठाई खाते हुए देखते हैं, तो इस आर्टिकल में हम आपको इसके पीछे के छुपे संकेतों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं. चलिए जानते हैं विस्तार से.

सपने में मिठाई खाते देखना क्या बताता है?

अगर कोई भी इंसान सपने में मिठाई या फिर खुद को मिठाई खाते हुए देख रहा है, तो आमतौर पर इसे एक शुभ संकेत ही माना जाता है. सपने में इसका दिखने का मतलब होता है कि आपके जीवन में जल्द कोई बड़ी खुशी या फिर पॉजिटिव बदलाव आने वाले हैं. अगर आप सपने में ऐसा कुछ देख रहे हैं तो यह इस बात की तरफ भी इशारा करता है कि आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है या फिर आपका मन प्रसन्न हो सकता है.

यह भी पढ़ें: जीवन में सफलता मिलने से पहले सपने में दिखती हैं ये 3 चीजें, स्वप्न शास्त्र से जानें इसकी पूरी सच्चाई

सफलता और तरक्की का संकेत

सपने में मिठाई का दिखना या फिर खुद को मिठाई खाते दिखना कई बार सफलता और तरक्की से जुड़ा हुआ भी माना जाता है. अगर कोई भी इंसान लंबे समय से मेहनत करता आ रहा है और उसे सपने में यह दिखे, तो यह एक संकेत हो सकता है कि उसे उसकी मेहनत का फल जल्द मिल सकता है. इसके अलावा यह इस बात की तरफ भी इशारा करता है कि आने वाला समय आपको काम या फिर करियर में बड़ी सफलताएं दिला सकता है.

रिश्तों में खुशियों का संकेत

मिठाई को हमेशा से ही खुशियों और त्यौहार का प्रतीक माना गया है. ऐसे में अगर आप खुद को सपने में मिठाई खाते हुए देख रहे हैं, तो यह बताता है कि रिश्तों में जल्द मिठास बढ़ने वाली है. सपने में इसका दिखना यह बताता है कि परिवार या फिर दोस्तों के साथ आपके रिश्ते जल्द बेहतर होंगे और घर में खुशियों का माहौल भी बरकरार रहेगा. कई बार यह किसी खास मौके या उत्सव के आने का संकेत भी माना जाता है.

मन की संतुष्टि का संकेत

कुछ मान्यताओं के अनुसार सपने में खुद को मिठाई खाते हुए देखना इस बात की तरफ भी इशारा करता है कि जल्द आपको मन की संतुष्टि मिलने वाली है. इसके अलावा यह इस बात की तरफ भी इशारा करता है कि आप अपने जीवन में पॉजिटिव थिंकिंग के साथ आगे बढ़ रहे हैं. जब कोई व्यक्ति मानसिक तौर पर संतुष्ट होता है, तो उसे सपने में भी खुशियों से जुड़ी चीजें दिखने लगती हैं.

यह भी पढ़ें: खुशखबरी मिलने से पहले सपने में दिखती हैं ये 5 चीजें, जानिए स्वप्न शास्त्र के छिपे रहस्य

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola