ePaper

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को कोलकाता में माकपा ने दिखाये काले झंडे, लगाये गो बैक ECI के नारे

Updated at : 08 Mar 2026 11:11 PM (IST)
विज्ञापन
Black flags to Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar in Kolkata

वीआईपी के कैखाली में चुनाव आयोग को काले झंडे दिखाते माकपा कार्यकर्ता.

Black flags to Chief Election Commissioner: भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और उनकी टीम को कोलकाता में काले झंडे दिखाये गये. रात के करीब 8:45 बजे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वीआईपी रोड के कैखाली में चुनाव आयोग की फुल बेंच के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए काले झंडे दिखाये.

विज्ञापन

Gyanesh Kumar in Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारियों की समीक्षा के लिए कोलकाता पहुंचे भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त और उनकी टीम को काले झंडे दिखाये गये हैं. चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार अपने 2 इलेक्शन कमिश्नर के साथ रविवार की रात दमदम के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे. यहां से कार से होटल की ओर जा रहे थे. इसी दौरान वीआईपी रोड पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाये. उनका विरोध किया.

60 लाख वोटर को जांच के दायरे में रखकर वोट संभव नहीं

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए सीपीएम के कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. माकपा का कहना है कि 60 लाख मतदाताओं को जांच के दायरे में रखकर विधानसभा चुनाव की घोषणा नहीं की जा सकती. माकपा कार्यकर्ताओं के हाथों में बैनर और पोस्टर थे. उन पर लिखे थे- तब तक वोट नहीं हो सकता, जब तक मतदाता सूची से हटाये गये सभी नामों को फिर से वोटर लिस्ट में शामिल नहीं कर लिया जाता.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इलेक्शन कमीशन गो बैक के लगे नारे

एक पोस्टर पर लिखा था- वोटर्स डिलीटेड. यानी मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से उड़ा दिये गये. एक अन्य ने हाथ में जो पोस्टर ले रखी थी, उस पर लिखा था- नो वोटर्स, नो वोट. यानी मतदाता नहीं, तो वोट नहीं. माकपा कार्यकर्ताओं ने इलेक्शन कमीशन गो बैक के नारे भी लगाये. पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर बवाल मचा हुआ है. ममता बनर्जी 3 दिन से धर्मतला के मेट्रो चैनल पर धरना दे रहीं हैं और चुनाव आयोग के साथ-साथ भाजपा और केंद्र सरकार पर लगातार हमले बोल रहीं हैं. बंगाल में अप्रैल में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है.

Gyanesh Kumar in Bengal: सोमवार-मंगलवार को मैराथन बैठक करेगा चुनाव आयोग

चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार 2 दिन के दौरे पर कोलकाता आये हैं. वह सोमवार और मंगलवार को दिन भर प्रदेश के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मैराथन बैठक करेंगे. मंगलवार को ही निर्वाचन आयोग की टीम दिल्ली लौट जायेगी. इसके बाद बंगाल समेत 5 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में मतदान की किसी भी दिन घोषणा की जा सकती है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल विधानसभा चुनाव का ऐलान 10 के बाद कभी भी, सेक्टर ऑफिसर्स की ट्रेनिंग शुरू

SIR के खिलाफ धरना दे रहीं ममता बनर्जी, क्या होगा 60 लाख मतदाताओं का! चुनाव आयोग भी असमंजस में

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola