ग्रिल का ताला तोड़ व्यवसायी के घर चोरी
Updated at : 08 Mar 2017 4:29 AM (IST)
विज्ञापन

गत 30 जनवरी को व्यवसायी मधुकांत झा के घर हुई थी भीषण डकैती सुरसंड : अज्ञात चोरों ने सोमवार की रात स्थानीय दुर्गा मंडप के पीछे एक व्यवसायी के गैर मौजूदगी में खिड़की का ग्रिल व शीशा तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने घर के अंदर रखे सारा सामान तितर- बितर कर […]
विज्ञापन
गत 30 जनवरी को व्यवसायी मधुकांत झा के घर हुई थी भीषण डकैती
सुरसंड : अज्ञात चोरों ने सोमवार की रात स्थानीय दुर्गा मंडप के पीछे एक व्यवसायी के गैर मौजूदगी में खिड़की का ग्रिल व शीशा तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया.
चोरों ने घर के अंदर रखे सारा सामान तितर- बितर कर दिया. घर के अंदर रखे लॉकर को भी चोरों ने तोड़ दिया. व्यवसायी मधुकांत झा सपरिवार मुंबई में रहते हैं. व्यवसायी श्री झा के घर गत 30 जनवरी को भीषण डकैती हुई थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 16 फरवरी को लड़की की शादी संपन्न होने के बाद गृहस्वामी श्री झा घर के बाहर स्थित मेन गेट के ताला की चाबी एक विश्वस्त व्यक्ति नीरज कुमार को देकर सपरिवार मुंबई चले गये.
नीरज दैनिक रूटीन के तहत मंगलवार को फूल में पानी पटाने गया तो एक खिड़की का ग्रिल व शीशा टूटा देख सन्न रह गया. नीरज के अनुसार, गृहस्वामी द्वारा घर के अंदर हीं पूरे मकान के रूम की चाबी रखी हुई थी जो चोरों को मिल गया और वह बारी-बारी से कुछ कमरे का ताला खोल कर तो कुछ का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया.
कितने मूल्य व किस-किस सामग्री की चोरी हुई है, यह बात गृहस्वामी हीं बता सकते हैं. पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है. इधर, घटना की सूचना मिलते हीं गृहस्वामी मुंबई से अपने घर के लिए प्रस्थान कर चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




