दर्जनों लोगों व पशुओं का हुआ नि:शुल्क इलाज
Updated at : 01 Mar 2017 6:09 AM (IST)
विज्ञापन

सोनबरसा : एसएसबी 51 बटालियन की ओर से इंदरवा पंचायत के दलकावा गांव में मंगलवार को शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें चिकित्सक निशिकांत द्वारा दर्जनों लोगों एवं पशुओं का उपचार कर नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया गया. शिविर में दलकावा, पररिया, नरकटिया, इन्दरवा व जमुनिया समेत अन्य गांवों के 532 महिला, पुरुष व बच्चों […]
विज्ञापन
सोनबरसा : एसएसबी 51 बटालियन की ओर से इंदरवा पंचायत के दलकावा गांव में मंगलवार को शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें चिकित्सक निशिकांत द्वारा दर्जनों लोगों एवं पशुओं का उपचार कर नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया गया.
शिविर में दलकावा, पररिया, नरकटिया, इन्दरवा व जमुनिया समेत अन्य गांवों के 532 महिला, पुरुष व बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गयी. साथ ही पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ ललित देवी द्वारा 227 पशुओं की स्वास्थ्य जांच कर दवाइयां दी गयी. मौके पर डॉ शैलेंद्र कुमार, डॉ विकास कुमार, एसएसबी कमांडेंट मान सिंह, जवान सुरेश कुमार, सुरेश यादव, सीताराम यादव, संजय राय, रामजनम राय व श्याम किशोर राय समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.
महिला जख्मी: सीतामढ़ी : नगर के मिरचाईपट्टी मुहल्ले में मंगलवार की शाम स्टोव से भड़की आग में झुलस कर एक महिला गंभीर रुप से जख्मी हो गयी. जख्मी धनंजय कुमार की 27 वर्षीया पत्नी पूजा कुमारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.
पति ने बताया कि स्टोव पर रोटी पकाने के दौरान अचानक आग धधक उठी जिसके चपेट में आने से उक्त घटना हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




