ePaper

बेटियों को आगे बढ़ाने में मां की भूमिका महत्वपूर्ण

Updated at : 13 Feb 2017 12:16 AM (IST)
विज्ञापन
बेटियों को आगे बढ़ाने में मां की भूमिका महत्वपूर्ण

संगोष्ठी. साक्षर महिला उन्नत समाज कार्यक्रम में बोलीं जिप अध्यक्ष पुरनहिया : मध्य विद्यालय बसंतपट्टी में शिवहर जन जागरण मंच के सौजन्य से साक्षर महिला उन्नत समाज कार्यक्रम के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के मुख्य समन्वयक आशीष त्रिवेदी तथा संचालन मो.हसनैन ने किया.कार्यक्र म का शुभारंभ जिप अध्यक्ष नीलम […]

विज्ञापन

संगोष्ठी. साक्षर महिला उन्नत समाज कार्यक्रम में बोलीं जिप अध्यक्ष

पुरनहिया : मध्य विद्यालय बसंतपट्टी में शिवहर जन जागरण मंच के सौजन्य से साक्षर महिला उन्नत समाज कार्यक्रम के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के मुख्य समन्वयक आशीष त्रिवेदी तथा संचालन मो.हसनैन ने किया.कार्यक्र म का शुभारंभ जिप अध्यक्ष नीलम देवी, डॉ मेंहदी हसन,मुखिया कमलेन्दु कुमार सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता अजबलाल चौधरी, मनोज सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्विलत कर किया. इस अवसर पर अपने संबोधन में जिप अध्यक्ष ने कहा कि हमें जागरूक होना पड़ेगा. हमने जो समय देखा है उससे बहुत अधिक आगे अपने बेटियों को ले जाना है .
बेटियों को आगे बढ़ाने में मां की भूमिका महत्वपूर्ण होती है. बेटियों को शिक्षित किये बगैर समाज को सुदृढ़ नहीं किया जा सकता है. इसलिए अपने बेटियों को नियमित रूप से स्कूल भेजें. ताकि वह भी पढ़ाई कर सके . इस दिशा में सरकार भी सहयोग कर रही है फिर हम क्यों पीछे रहे .मौके पर डॉ हसन ने बताया कि औरतों को पाश्चात्य काल से ही सम्मान दी जा रही है . इनके प्रति सोंच को बदलने की जरूरत है. सोच में बदलाव के बिना कानून भी कुछ नहीं कर पायेगा. अगर औरतें नहीं हो तो प्रकृति ही खत्म हो जायेगी. लड़कियों की संख्या कम होने पर बहुत सारी परेशानियां आ जायेंगी.लड़कियां रहमत होती है इस लिए उनकी खिदमत की जानी चाहिए.
उनकी परेशानी को समझते हुए उस पर ध्यान देना चाहिए.साथ ही समाज को चाहिए की बेटों की तरह ही बेटियों को भी तालिम दे.कार्यक्रम में पूर्व जिप सदस्य सह वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अजबलाल चौधरी ने कहा कि महिलाएं जीवन पर्यन्त तक पारिवारिक जिम्मेदारी युग युगांतर से निभाती आ रही है. फिर भी महिलाएं परेशान एवं समस्याग्रस्त रहती आई है. अत: उन्हें अब सशक्त होकर अपनी समस्याओं का समाधान स्वयं करना पड़ेगा तभी महिलाएं सुखी होंगी. महिलाएं सुखी होंगी तो परिवार सुखी होगा, तभी हमारा समाज और राष्ट्र संबल होगा. इसलिए प्रत्येक अभिभावक को चाहिए कि अपने बेटों की तरह ही बेटियों को पढ़ा लिखा कर शिक्षति करें ताकि वे अपने कर्तव्यों व जिम्मेदारी का निर्वाहन अच्छे ढंग से कर सके. बेटियों को बिना शिक्षित किये उन्नत समाज की कल्पना अधुरा है. संस्था के समन्वयक श्री त्रिवेदी ने मंच के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला .कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड समन्वयक योगेन्द्र सिंह ने किया. मौके पर सरपंच पवन कुमार सिंह, सुनील कुमार गुप्ता,प्रवीण मिश्रा, सुधीर गुप्ता, चंदन गुप्ता, दिलीप दास, तुलसी गुप्ता,नरेश कुमार, राजू कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन