ePaper

आंखों पर पट्टी बांध कर निकाली बाइक रैली

Updated at : 13 Feb 2017 12:15 AM (IST)
विज्ञापन
आंखों पर पट्टी बांध कर निकाली बाइक रैली

शिवहर : स्थानीय गांधी नगर भवन से जादूगर शंकर सम्राट ने आंखों पर 7 काली पट्टी बांधकर ट्रैफिक नियम का पालन करते हुए नगर पंचायत शिवहर के प्रमुख चौक-चौराहों से होकर वाईक रैली निकाली.जिसे देख लोग कौतुहल में रहे. इससे लोगों का भरपूर मनोरंजन भी हुआ.इसके पूर्व जिला परिषद अध्यक्षा नीलम देवी,डॉ मेहदी हसन, थानाध्यक्ष […]

विज्ञापन

शिवहर : स्थानीय गांधी नगर भवन से जादूगर शंकर सम्राट ने आंखों पर 7 काली पट्टी बांधकर ट्रैफिक नियम का पालन करते हुए नगर पंचायत शिवहर के प्रमुख चौक-चौराहों से होकर वाईक रैली निकाली.जिसे देख लोग कौतुहल में रहे. इससे लोगों का भरपूर मनोरंजन भी हुआ.इसके पूर्व जिला परिषद अध्यक्षा नीलम देवी,डॉ मेहदी हसन, थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर जादूगर शंकर सम्राट को शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरने वाली वाईक रैली के लिए रवाना किया.

जिला परिषद अध्यक्षा नीलम देवी ने जादूगर के आंखों पर स्वयं काली पट्टी बांधी. उसके बाद आगे का सफर शुरू किया गया.प्रबंधक सुदर्शन पांडे, अतुल जोशी के अलावा शहर के युवक एवं कई संगठनों के नवयुवकों ने तकरीबन 50 मोटरसाइकिल के साथ जादूगर शंकर सम्राट के साथ रैली में भाग लिया.प्रोजेक्ट बालिका रोड होते हुए कुंज गली, रजिस्टरी चौक ,गांधी चौक ,थाना रोड, पिपराही रोड़ से रसीदपुर होते वाइक रैली निकाली गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन