ePaper

राजस्वकर्मी के निलंबन की एसडीओ ने की अनुशंसा

Updated at : 08 Feb 2017 12:35 AM (IST)
विज्ञापन
राजस्वकर्मी के निलंबन की एसडीओ ने की अनुशंसा

सीडीपीओ की बैठक में अनुपस्थित रहने पर एसडीओ ने जतायी नाराजगी शिवहर/पिपराही : एसडीओ लालबाबू सिंह ने शिवहर प्रखंड के राजस्व कर्मचारी सह सीआइ अश्वनी कुमार को निलंबित करने की अनुशंसा डीएम से की है. मालूम हो कि पूर्व में कर्तव्य में लापरवाही को लेकर डीएम ने उनका वेतन बंद कर दिया था. किंतु बावजूद […]

विज्ञापन

सीडीपीओ की बैठक में अनुपस्थित रहने पर एसडीओ ने जतायी नाराजगी

शिवहर/पिपराही : एसडीओ लालबाबू सिंह ने शिवहर प्रखंड के राजस्व कर्मचारी सह सीआइ अश्वनी कुमार को निलंबित करने की अनुशंसा डीएम से की है. मालूम हो कि पूर्व में कर्तव्य में लापरवाही को लेकर डीएम ने उनका वेतन बंद कर दिया था. किंतु बावजूद उसके उनके कार्य में कोई सुधार नहीं देखा गया.
एसडीओ ने बताया कि मथुरापुर पंचायत में उसे कूपन वितरण का कार्य सौंपा गया था. जिसे गंभीरता से उसके द्वारा नहीं लिया गया. इस दौरान उच्चधिकारियों के आदेश का अवहेलना भी उसके द्वारा की गयी. मालूम हो कि एसडीओ द्वारा प्रखंडवार कूपन वितरण की समीक्षा भी की जा रही है. इधर पिपराही प्रतिनिधि के अनुसार एसडीओ ने पिपराही प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया.
इस दौरान एक समीक्षा बैठक भी की. बैठक के दौरान कूपन वितरण, पेंशन योजना, आईसीडीएस परवरिश योजना, राजस्व आदि की समीक्षा की गयी. कूपन वितरण के समीक्षा के क्रम में कमरौली पंचायत में कूपन वितरण के कार्य प्रगति धीमी देख गंभीर एसडीओ ने पंचायत सचिव को फटकार लगायी. वही प्रखंड के सभी पंचायत सचिव को दो दिनों के अंदर में कूपन वितरण संबंधी प्रतिवेदन सुपूर्द करने का निर्देश दिया है. वही राजस्व वसूली तेज करने का निर्देश संबंधित कर्मी को दिया. इस दौरान परवरिश योजना की समीक्षा की.
मौके पर सीडीपीओ के मौजूद नहीं रहने पर एसडीओ ने नाराजगी जाहिर की. वही इस संबंध में डीपीओ से सीडीपीओ के अनुपस्थिति के बारे में जानकारी ली. डीपीओ ने एक बैठक में शामिल होने को लेकर सीडीपीओ के प्रखंड मुख्यालय से बाहर रहने की बात कही. परवरिश योजना को लेकर गंभीर एसडीओ ने लाभुक को चिह्नित करने व इस ओर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया.मालूम हो कि परवरिश योजना का लाभ ऐसे बच्चों को दिया जाना है. जिनके माता पिता की मृत्यु हो चुकी है. मौके पर बीडीओ अजय कुमार,विनोद पांडेय, विरेंद्र कुमार, पंचायत सचिव, राजस्व कर्मी समेत कई मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन