लक्ष्य से भटक रहा कमरौली अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

Updated at : 16 Dec 2016 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
लक्ष्य से भटक  रहा  कमरौली  अतिरिक्त प्राथमिक  स्वास्थ्य  केंद्र

शिवहर : जिले का विमला वर्मा मेमोरियल अस्पताल सह अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कमरौली लक्ष्य से भटकता नजर आ रहा है. आस पास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को प्राथमिक चिकित्सा मुहैया कराने के लिए 31 मार्च 2012 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका उद्घाटन किया था. जबकि तत्कालीन स्वास्थ्य विभाग के सचिव दीपक कुमार […]

विज्ञापन

शिवहर : जिले का विमला वर्मा मेमोरियल अस्पताल सह अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कमरौली लक्ष्य से भटकता नजर आ रहा है. आस पास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को प्राथमिक चिकित्सा मुहैया कराने के लिए 31 मार्च 2012 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका उद्घाटन किया था. जबकि तत्कालीन स्वास्थ्य विभाग के सचिव दीपक कुमार ने इसके निर्माण के लिए करीब आठ कट्ठा जमीन उपलब्ध करायी थी. तब इसके आस पास के लोगों के मन में आशा जगी थी.

कि यह स्वास्थ्य केंद्र लोगों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने में साकारात्मक भूमिका निभायेगा. किंतु गुरुवार को ग्यारह बजे जब प्रभात खबर की टीम इस अस्पताल में पहुंची. तो अस्पताल में एएनएम कुमारी संजू सिंहा व विभा कुमारी मौजूद थी. अस्पताल में एक भी चिकित्सक मौजूद नहीं थे. एएनएम द्वारा बताया गया कि गुरुवार को डॉ उदय शंकर की डियूटी रहती है. किंतु वे बैंक के किसी काम में लगे है. तुरंत पहुंचने वाले हैं.

इधर पैर की दर्द से कराहती परसौनी वैज मझउआ टोला के मरीज कुसमी देवी, टीबी के मरीज रामदेव व लकवा से पीडि़त अपनी पत्नी के बारे में चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए झगड़ू पंडि़त अस्पताल परिसर में चिकित्सक के इंतजार में नजर आये.

sमालुम हो कि इस अस्पताल में प्रसव भी कराया जाना है. किंतु विगत चार माह में मात्र एक महिला का प्रसव कराया जा सका है. एएनएम संजु सिंह की माने तो प्रसव पीडि़त दुसरी कोई महिला इस केंद्र पर चार माह में नहीं आयी है. कहा प्रसव हेतु सारे संसाधन व कर्मी उपलब्ध है. इस केंद्र पर डॉ हरि प्रसाद, डॉ तैयब की भी डियूटी सुनिश्चित की गयी है. इसमें तैयब सप्ताह में दो दिन व डॉ हरि एक दिन डियूटी करते हैं. ऐसी बात मौजूद एएनएम द्वारा बतायी गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन