पेड़ से लटका मिला शव, हंगामा
Updated at : 14 Nov 2016 5:27 AM (IST)
विज्ञापन

सहियारा गांव की घटना 30 सितंबर को भी घटी थी गांव में कुछ इसी तरह की घटना सड़क जाम व आगजनी कर ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन सीतामढ़ी : जिले के सहियारा थाना क्षेत्र के सहियारा गांव में संस्कृत विद्यालय के पीछे एक अमरूद के पेड़ से लटक रहे एक युवक का शव […]
विज्ञापन
सहियारा गांव की घटना
30 सितंबर को भी घटी थी गांव में कुछ इसी तरह की घटना
सड़क जाम व आगजनी कर ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन
सीतामढ़ी : जिले के सहियारा थाना क्षेत्र के सहियारा गांव में संस्कृत विद्यालय के पीछे एक अमरूद के पेड़ से लटक रहे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. रविवार की सुबह जब ग्रामीण सोकर उठे और बाहर निकले तो स्थानीय संस्कृत स्कूल के पीछे अमरूद के एक पेड़ से चादर के सहारे लटक रहे शव पर नजर गयी. देखते ही देखते घटना स्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गयी. शव की पहचान गांव के ही मिश्रीलाल पासवान के करीब 23 वर्षीय पुत्र लालबाबू पासवान के रूप में की गयी.
ग्रामीणों द्वारा तुरंत पुलिस को सूचना दी गयी.
सूचना मिलते ही थानाध्यष राकेश कुमार दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गये. पुलिस को देखते ही ग्रामीण उग्र हो गये और थानाध्यक्ष को घेर कर हंगामा करने लगे. सड़क को बांस-बल्ला लगाकर जाम कर दिया व आग जलाकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया. आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि हाल के महीनों में इलाका में इस तरह की दो घटना घटी है, लेकिन पुलिस अपराधियों को नहीं पकड़ पा
रही है.
सितंबर में भी पेड़ से लटका मिला था गांव के एक युवक का शव : ग्रामीणों का कहना था कि विगत 30 सितंबर को भी गांव के राजमंगल सहनी के 25 वर्षीय पुत्र की हत्या कर पेड़ से ही लटका दिया गया था. मामले का अबतक उद्भेदन नहीं किया गया है. ग्रामीण मौके पर एसपी के साथ ही श्वान दस्ता को बुलाकर जाचं कराने की मांग कर रहे थे. बाद में श्वान दस्ता की टीम पहुंची और जांच शुरू की गयी. बताया गया कि खोजी कुत्ता पास स्थित एक पानी से भरे गड्ढ़े के पास जाकर रूक गया.
दूसरी पत्नी को लेकर लौटने की बात कहकर निकला था घर से : जानकारी के अनुसार मृतक लालबाबू की शादी हो चुकी थी, लेकिन किसी कारण से उसकी अपनी पत्नी से अनबन चल रहा था. छठ के दिन वह घर से यह कहकर निकला था कि वह कहीं दूसरी जगह शादी कर चुका है और पत्नी को लेकर ही घर लौटेगा. बताया गया है कि रविवार को वह घर लौटने वाला था. घर वाले उसके लौटने का इंतजार कर ही रहे थे कि अचानक उसकी हत्या की खबर मिली और गांव में कोहराम मच गया.
दो दिनों के अंदर होगा मामले का खुलासा : थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि सोमवार तक मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा. वैसे प्रथम दृष्ट्या गला दबाकर हत्या की गयी हो, ऐसा प्रतीत हो रहा है. मामला प्रेम प्रसंग से भी जुड़ा हो सकता है. फिलहाल मृतक के पिता मिश्रीलाल पासवान के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




