विगत चौदह माह से पेंशन नहीं मिली है साहेब

Updated at : 15 Sep 2016 5:43 AM (IST)
विज्ञापन
विगत चौदह माह से पेंशन नहीं मिली है साहेब

शिवहर : जिले के गड़हिया गांव में विधायक के आवास पर डीएम को देखते ही वृद्धापेंशन लाभुकों की भीड़ धीरे-धीरे जुटने लगी. देखते ही जरूरतमंदो में अपनी समस्या से डीएम को अवगत करते हुये कहा कि सर 14 माह से वृद्धापेंशन नहीं मिली है. पंचायत कार्यालय का चक्कर लगाकर थक चुके हैं. डीएम को महुआवा […]

विज्ञापन

शिवहर : जिले के गड़हिया गांव में विधायक के आवास पर डीएम को देखते ही वृद्धापेंशन लाभुकों की भीड़ धीरे-धीरे जुटने लगी. देखते ही जरूरतमंदो में अपनी समस्या से डीएम को अवगत करते हुये कहा कि सर 14 माह से वृद्धापेंशन नहीं मिली है. पंचायत कार्यालय का चक्कर लगाकर थक चुके हैं. डीएम को महुआवा निवासी मो. रासीद,

सकीला खातुन, निशा, भोला, जिम अंसारी, नेजामुद्दीन अंसारी, नूर अंसारी, सलमा खातून, तेखन निशा, रजिया खातून, कुरैसा खातून,मोस्तकीमा आदि ने अपनी समस्या से अवगत कराया. वही पेंशन भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की. डीएम ने सभी फरियादियों की बात धैर्य से सुनी. उसके बाद डीएम ने सभी से बैंक में खाता खोलकर पासबुक की फोटो कॉपी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. ताकि उनके खाते में राशि भेजी जा सके. डीएम ने कहा कि सरकार के निर्देश के आलोक में पेंशन राशि का भुगतान खाता के माध्यम से किया जाना है. मौके पर स्थानीय विधायक मो शरफुद्दीन, समाजसेवी गफरूद्दीन, दिग्विजय सिंह,जदयू प्रवक्ता गिरीश नंदन सिंह प्रशांत, जदयू जिलाध्यक्ष कमलेश पांडेय समेत कई मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन