मीटर नहीं लगा और जहां लगा वह है खराब
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Sep 2016 6:15 AM
बोखड़ा : प्रखंड के सभी पंचायतों में बिजली से संबंधित सर्वे चल रहा है. इसके माध्यम से यह पता लगाया जा रहा है कि किस गांव के किस घर में बिजली सुविधा का क्या हाल है. किसी टोला में बिजली का पोल व तार लगा है अथवा नहीं और लगा है तो बिजली आपूर्ति की […]
बोखड़ा : प्रखंड के सभी पंचायतों में बिजली से संबंधित सर्वे चल रहा है. इसके माध्यम से यह पता लगाया जा रहा है कि किस गांव के किस घर में बिजली सुविधा का क्या हाल है. किसी टोला में बिजली का पोल व तार लगा है अथवा नहीं और लगा है तो बिजली आपूर्ति की जा रही है या नहीं. इस तरह की अन्य बातों की जानकारी ली जा रही है.
इस काम में विकास मित्र व रोजगार सेवक भी लगाये गये है. पोखरैरा पंचायत में सर्वे कर रहे विकास मित्र व रोजगार सेवक क्रमश: त्रिलोकी कुमार व रीता कुमारी ने बताया कि सर्वे में विद्युत विभाग की एक-एक लापरवाही खुलकर सामने आ रही है. एक तो करीब 30 फीसदी घरों में बिजली का मीटर नहीं लगा हुआ है और जिन 70 फीसदी घरों में मीटर हैं तो सब के सब खराब है. लोगों ने शिकायत की कि आज तक मीटर का रिडिंग नहीं किया गया है. बिना मीटर रिडिंग के ही बिल भेजा जाता है. वह भी कभी-कभी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










