पांच से त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि का होगा प्रशिक्षण

बैठक में डीडीसी व अन्य. शिवहर : समाहरणालय स्थित डीडीसी कार्यालय कक्ष में डीडीसी इंदू सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी. जिसमें बताया गया कि पांच सितंबर से त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया जाना है. डीडीसी ने सभी बीडीओ को इसकी तैयारी करने का निर्देश दिया. कहा कि प्रशिक्षण तीन दिवसीय […]
बैठक में डीडीसी व अन्य.
शिवहर : समाहरणालय स्थित डीडीसी कार्यालय कक्ष में डीडीसी इंदू सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी. जिसमें बताया गया कि पांच सितंबर से त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया जाना है.
डीडीसी ने सभी बीडीओ को इसकी तैयारी करने का निर्देश दिया. कहा कि प्रशिक्षण तीन दिवसीय व तीन ग्रुप में होगा. प्रथम ग्रुप में पंचायत समिति, दूसरे में मुखिया, उपमुखिया, वार्ड सदस्य एवं तीसरे ग्रुप में सरपंच, उपसरपंच व पंच शामिल होंगे.
मौके पर बीडीओ डुमरी कटसरी अरूण कुमार, बीडीओ तरियानी संजय कुमार सिंह, बीडीओ पिपराही अजय कुमार व बीडीओ शिवहर चंद्रभूषण कुमार समेत कई मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




