बैलेट बॉक्स को लेकर मतदान कर्मी बूथों के लिए रवाना

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 May 2016 6:40 AM

विज्ञापन

नाम के आगे श्रीमती जुड़ने से चुनाव चिह्न बदला पुपरी : प्रखंड के भिट्टा धरमपुर पंचायत के डुम्हारपट्टी गांव के शिवेंद्र मंडल की पत्नी मीरा देवी मुखिया पद की प्रत्याशी हैं. मीरा देवी ने राज्य निर्वाचन आयोग व जिला निर्वाचन पदाधिकारी से शिकायत की है कि प्रखंड प्रशासन द्वारा उसके नाम के आगे श्रीमती जोड़ […]

विज्ञापन

नाम के आगे श्रीमती जुड़ने से चुनाव चिह्न बदला

पुपरी : प्रखंड के भिट्टा धरमपुर पंचायत के डुम्हारपट्टी गांव के शिवेंद्र मंडल की पत्नी मीरा देवी मुखिया पद की प्रत्याशी हैं. मीरा देवी ने राज्य निर्वाचन आयोग व जिला निर्वाचन पदाधिकारी से शिकायत की है कि प्रखंड प्रशासन द्वारा उसके नाम के आगे श्रीमती जोड़ दिये जाने से मतपत्र पर उसका क्रमांक बदलने के साथ हीं चुनाव चिह्न भी बदल गया है. उसके साथ भेदभाव हुआ है. आवेदन में मीरा देवी ने बताया है कि आठवें चरण में पुपरी प्रखंड में मतदान होना है.
भिट्ठा-धरमपुर पंचायत में मुखिया पद के 36 प्रत्याशी हैं. निर्धारित नियमों के तहत उसका अनुक्रमांक 18 और चुनाव चिह्न केतली छाप होना चाहिए. बताया है कि उसके नाम के आगे श्रीमती जोड़ दिये जाने से उसका अनुक्रमांक बदल कर 33 व चुनाव चिह्न हैंगर हो गया है. मीरा देवी ने समय रहते इसमें सुधार नहीं किये जाने पर हाई कोर्ट की शरण में जाने की बात कही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन