पल्स पोलियो अभियान को ले डीएम का टास्क

शिवहरः समाहरणालय के सभागार में बुधवार को पल्स पोलियो अभियान को लेकर जिला टास्क फोर्स की एक बैठक डीएम कुमार विनोद नारायण सिंह की अध्यक्षता में हुई. डीएम ने संबंधित अधिकारियों को अभियान के दौरान हाई रिस्क एरिया में विशेष ध्यान देने को कहा. यह भी कहा कि अनुसूचित जाति टोला में भी ध्यान देकर […]
शिवहरः समाहरणालय के सभागार में बुधवार को पल्स पोलियो अभियान को लेकर जिला टास्क फोर्स की एक बैठक डीएम कुमार विनोद नारायण सिंह की अध्यक्षता में हुई. डीएम ने संबंधित अधिकारियों को अभियान के दौरान हाई रिस्क एरिया में विशेष ध्यान देने को कहा. यह भी कहा कि अनुसूचित जाति टोला में भी ध्यान देकर बच्चों को खुराक पिलायी जाये.
ट भट्ठा में काम करने वाली महिलाओं के साथ रहने वाले छोटे-छोटे बच्चों को भी खुराक देना है. डीएम ने कहा कि अभियान से गायब रहने वाले पदाधिकारी व कर्मियों पर कार्रवाई की जायेगी. स्वास्थ्य प्रबंधक पंकज कुमार मिश्र ने बताया कि 19 से 25 जनवरी तक चलने वाले पोलियो अभियान में 1.22 लाख बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य है. बैठक में सिविल सर्जन डॉ आरपी स्वेतांगी व अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




