नामांकन में चल रहा वाहनों का काफिला

Updated at : 17 Mar 2016 5:24 AM (IST)
विज्ञापन
नामांकन में चल रहा वाहनों का काफिला

रीगा : प्रखंड क्षेत्र में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर इस बार विभिन्न पदों के लिए बड़ी संख्या में नामांकन दाखिल किये जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि गत वर्ष की अपेक्षा इस चुनाव में प्रत्याशियों की संख्या में काफी इजाफा होगा. मुखिया पद के लिए लोगों में कुछ अधिक उत्सुकता देखी जा […]

विज्ञापन

रीगा : प्रखंड क्षेत्र में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर इस बार विभिन्न पदों के लिए बड़ी संख्या में नामांकन दाखिल किये जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि गत वर्ष की अपेक्षा इस चुनाव में प्रत्याशियों की संख्या में काफी इजाफा होगा.

मुखिया पद के लिए लोगों में कुछ अधिक उत्सुकता देखी जा रही है. 17 मार्च तक नामांकन दाखिल किये जायेंगे. चुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता लागू है. इधर, यह देखा जा रहा है कि विभिन्न पदों के प्रत्याशी वाहनों के काफिला के साथ नामांकन दाखिल करने आ रहे हैं. कुछ प्रत्याशियों के काफिला में 35 से 40 वाहन होने की बात कही जा रही है.

हद तो यह कि नामांकन कर लौटने के क्रम में प्रखंड कार्यालय के गेट पर समर्थकों के बीच मिठाई खिलाने के नाम पर नगद बांटा जा रहा है. यह बात अलग है कि इस ओर अब तक प्रशासन की नजर नहीं गयी है. आयोग के स्तर से सभी पदों के लिए खर्च की सीमा निर्धारित कर दी गयी है. जानकारों का कहना है कि पूरे चुनाव में जितनी खर्च करनी है, उससे कई गुणा अधिक नामांकन के दिन हीं खर्च किया जा रहा है.

यह कहने में दो मत नहीं कि विधायक व विधान पार्षद के पद के लिए प्रत्याशी के साथ जितनी भीड़ रहती है, उससे कहीं अधिक पंचायत चुनाव में नामांकन के दौरान भीड़ देखी जा रही है. कहने के लिए आदर्श आचार संहिता लागू है, लेकिन इसे धरातल पर लागू कराने के प्रति कोई गंभीर नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन