छात्र-छात्राओं को पढ़ाया स्वच्छता का भी पाठ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Feb 2016 3:37 AM
बोखरा : प्रखंड के हाई स्कूल खड़का के परिसर में नेहरू युवा केंद्र की ओर से युवा सांसद के तहत कार्यक्रम का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को शिक्षा, स्वास्थ्य समेत अन्य बातों की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक बृज बिहारी प्रसाद ने किया. केंद्र के हर्षनाथ झा व सांसद प्रतिनिधि भवनाथ मिश्र ने संयुक्त […]
बोखरा : प्रखंड के हाई स्कूल खड़का के परिसर में नेहरू युवा केंद्र की ओर से युवा सांसद के तहत कार्यक्रम का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को शिक्षा, स्वास्थ्य समेत अन्य बातों की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक बृज बिहारी प्रसाद ने किया. केंद्र के हर्षनाथ झा व सांसद प्रतिनिधि भवनाथ मिश्र ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. छात्र-छात्राओं को स्वच्छता, महिला सशक्तीकरण, ग्रामीण विकास, कौशल विकास समेत अन्य बातों की जानकारी दी गयी. मौके पर दुर्गेश मिश्रा, कन्हैया कुमार, अशोक कुमार व अधीर कुमार समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










