फरवरी व मार्च में खेल प्रतियोगिताओं की धूम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jan 2016 3:21 AM

विज्ञापन

पुपरी : राजबाग युवा संस्थान, पुपरी के सदस्यों की एक बैठक संरक्षक शिवाचंद्र मिश्र की अध्यक्षता में हुई, जिसमें गत दिन संपन्न हैंडबॉल प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सचिव मो शाकिर हुसैन के प्रति आभार व्यक्त किया गया. संस्थान के संयोजक अतुल कुमार ने चालू माह में सदस्यता अभियान चलाने की घोषणा की. संस्थान […]

विज्ञापन

पुपरी : राजबाग युवा संस्थान, पुपरी के सदस्यों की एक बैठक संरक्षक शिवाचंद्र मिश्र की अध्यक्षता में हुई, जिसमें गत दिन संपन्न हैंडबॉल प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सचिव मो शाकिर हुसैन के प्रति आभार व्यक्त किया गया. संस्थान के संयोजक अतुल कुमार ने चालू माह में सदस्यता अभियान चलाने की घोषणा की. संस्थान की ओर से कहा गया कि खेल प्रतियोगिता अथवा संस्थान के किसी भी गतिविधि में अनुशासनहीनता बरदाश्त नहीं की जायेगी.

ऐसे सदस्यों को संस्थान से निष्कासित कर दिया जायेगा. इस दौरान 17 जनवरी को चार फुटबॉल टीमों की एक दिवसीय प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया गया. फरवरी व मार्च में जिला स्तरीय ओपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता, जूनियर पुपरी प्रीमियर लिग क्रिकेट प्रतियोगिता व राज्यस्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया गया. राजबाग खेल मैदान में स्टेडियम का निर्माण कराने की घोषणा पर विधायक सैयद अबु दोजाना के प्रति आभार व्यक्त किया गया. मौके पर चंद्रकांत झा, राजकुमार मंडल, राकेश रंजन, इंद्र कुमार व मो अमिरूल हक समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन