रेलवे ट्रैक पर मिला शव, सनसनी

पुपरी : दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड पर जनकपुर रोड रेलवे स्टेशन के झङिाहट रेलवे ट्रैक पर संदिग्धावस्था में एक शव मिलने से इलाका में सनसनी फैल गयी है. जिसका सर व धड़ अलग-अलग पड़ा हुआ था. शव की सूचना मिलते ही थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल […]
पुपरी : दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड पर जनकपुर रोड रेलवे स्टेशन के झङिाहट रेलवे ट्रैक पर संदिग्धावस्था में एक शव मिलने से इलाका में सनसनी फैल गयी है. जिसका सर व धड़ अलग-अलग पड़ा हुआ था. शव की सूचना मिलते ही थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस के शव की पहचान कर ली है.
थानाध्यक्ष ने बताया कि शव की पहचान बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के छोलकाढ़ा गांव निवासी 55 वर्षीय नारायण मुखिया के रूप में की गयी है. मृतक के पुत्र राम बाबू मुखिया ने शव की पहचान करते हुए बताया कि नारायण मुखिया अपनी बहन के घर मधुवन पोता की शादी में गये थे. मधुवन से छोलकाढ़ा के लिए रविवार को चले थे, लेकिन घर नही पहुंचे. सोमवार को रेलवे लाइन पर लाश मिलने की सूचना पर राम बाबू ने अपने पिता की लाश की पहचान की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




